रेवांचल टाइम्स:- भीम आर्मी सामाजिक संगठन जिला सिवनी के द्वारा ग्राम बिरौली थाना अरी जिला सिवनी मध्य प्रदेश में 14 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ में 23 सितंबर 2020 को सामूहिक बलात्कार कर दिया गया।
अपराधियों को जेल भेज दिया गया लेकिन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शिंदे के माध्यम से बिरौली कांड की पीड़िता के लिए दो करोड़ का मुआवजा एवं जब तक बालिक ना हो जाए तब तक उसके लिए पढ़ाई लिखाई की सुख सुविधा एवं बालिक हो जाने के बाद में उसको सरकारी नौकरी दिया जाए अलावा प्रशासन और शासन से निवेदन किया गया कि उनके आवास सड़क पानी बिजली की समुचित व्यवस्था की जाए यदि 7 दिन के अंदर प्रशासन से मांग के दौरान इनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो भीम आर्मी जिला सिवनी मांगे पूरी कराने के लिए अनशन में बैठ जाएगा जिसके जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा हाथरस उत्तर प्रदेश में मनीषा वाल्मीकि के साथ में जो कुकृत्य किया गया उसके अपराधियों को फांसी की सजा होनी चाहिए ऐसी मांग भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला सिवनी के माध्यम से प्रशासन द्वारा की गई हैं।
उपस्थिति रही भीम आर्मी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र शेंडे बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष युसूफ खान उपाध्यक्ष हसीब खान एवं कोसरेजी किशोरी लाल भलावी शाहेद खान इरशाद खान मुस्ताक खान अश्वनी राजकुमार सहारे तमाम भीम आर्मी के सोल्जर उपस्थित रहे।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment