BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अबैध रेत का उत्खनन रोकने खनिज विभाग हुआ ढेर ग्रामीण कर रहे विभाग का काम रेत से भरे ट्रैक्टरों को रोका कर किया...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 5, 2020

अबैध रेत का उत्खनन रोकने खनिज विभाग हुआ ढेर ग्रामीण कर रहे विभाग का काम रेत से भरे ट्रैक्टरों को रोका कर किया......


रेवांचल टाइम्स -  रेत माफियो से परेशान ग्रामीण अब खुद ही मैदान में आ गए विभाग की मनमानी के चलते और रेत अबैध उत्तखन न रोकने में असहाय और असमर्थ साबित हो रहा है खनिज विभाग 

      खनिज विभाग रेत चोरों को पकड़ने में असमर्थ हो चुका है। अब माफियाओं के अबैध उत्खनन को रोकने के लिए ग्रामीणों ने जिम्मा उठाया। मामला ग्राम पंचायत भापस टोला का बंजर नदी से 25,30 ट्रेक्टर रात भर रेत चोरी कर रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह तक ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी मची रहती है।शराब के नशे में ड्राइबर तेज गति से गांव की सकरी गली में दौड़ते है।जिसकी धमाचौकड़ी से लोग सो भी नही पाते और दो तीन एक्सीडेंट होते होते बचे हैं।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुलिस को सारी जानकारी है।लेकिन इन ट्रेक्टरों पर कार्यवाही नही की जा रही है।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इन रेत चोरों को एक मीडिया कर्मी का भी सपोर्ट मिल रहा है।वो मीडिया वाला रोज बंजर पुल मैं रेत चोरों के साथ बैठ रहता है।नाम बताने में झिझक रहे थे ग्रामीण।ग्रामीणों के अनुसार ये मीडिया कर्मी।रेत चोरों ओर विभाग के बीच मध्यस्ता करते हैं।अवैध कार्य कर रहे रेत चोरों की  की पैरवी करता है।यही बजह है कि टोला में अधिकारी कार्यवाही नही करते ऐसा ग्रामीणों का कहना है।सब तरफ से निराश ग्रामीणो ने सरपंच के साथ मिलकर मोर्चा सम्हाल लिया है।गांव से रेत नही निकलने देंगे।


No comments:

Post a Comment