BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निजी अस्पतालो में कोरोना के इलाज की फीस निर्धारित करने की मांग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 1, 2020

निजी अस्पतालो में कोरोना के इलाज की फीस निर्धारित करने की मांग

 


ज्ञापन

प्रति

    माननीय प्रधानमंत्री महोदय 

    भारत सरकार        

    माननीय मुख्यमंत्री महोदय

    मध्य प्रदेश शासन 


महोदय,

          वर्तमान समय मे कोरोना वायरस जबलपुर जिले में लगातार फैल रहा है इस दौरान शासन के द्वरा इलाज की व्यवस्था तो करवाई जा रही है लेकिन इसी दौरान निजी अस्पतालों ने कोरोना के इलाज को लाभ कमाने के अवसर मान कर कोरोना पीड़ितों का इलाज मनमानी फीस लेकर कर रहे है तो वही कुछ निजी अस्पतालों के द्वरा मन मानी फीस लेकर भी  इलाज लापरवाही पूर्वक करते हुए उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है तो वही कुछ लोगो की इलाज के दौरान मौत भी हो रही है वहीं यदि  शासकीय ओर निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों मरीजो की मृतको की गणना की जाए तो लाखो रुपये लेकर इलाज करने वाले निजी अस्पतालों में मृतको की संख्या अधिक होगी , इससे साफ समझ मे आता है की निजी अस्पतालों के द्वरा कोरोना के इलाज के नाम पर खुली लूट हो रही है जिस लूट को बंद करने के लिए हमारे द्वारा कुछ मांगो को रखा जा रहा है जो इस प्रकार है


1- सभी निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की दर निशित हो|


2- कोरोना के टेस्ट की दर निजी अस्पतालों में निश्चित हो|


3- जिले के सभी निजी अस्पतालों कोरोना पॉजिटव मरीज के इलाज के दौरान की 

  सारी जानकारी परिजनों को उपलब्ध करवाई जाती रहे|


4-कोरोना पॉजिटिव मरीज के इलाज के बाद उसे उसके इलाज के दौरान लगने

  वाली दवाइयों का बिल दिया जाए|

5- कोरोना पॉजीटिव के इलाज के दौरान किये जाने वाले सभी जांचो को परिजनों

  को दी जाए|

6- निजी अस्पतालों की शिकायत हेतु एक शिकायत नबरों को जारी किया जाए

  ताकि किसी निजी अस्पताल के द्वारा किसी प्रकार का गलत कार्य किया जा 

  रहा है तो उसकी शिकायत की जा सके|

         साथ ही यदी हमारी मांगो पर आगामी १५ दिनों के भीतर कोई कदम नहीं उठाया जाएगा तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा |



भवदीय 


अंकित श्रीवास्तव

No comments:

Post a Comment