रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत कारीरात में नव निर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं मनरेगा की विभिन्न मार्गों का भूमिपूजन व बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।गौशाला का लोकार्पण हुआ
कार्य करना अच्छी बात है मगर जहां आज पूरा विश्व एक विशाल महामारी से गुजर रहा है वहीं दूसरी ओर निरंतर जिले में फैली महामारी विकराल रूप धारण कर रही है। वही जिम्मेदारों द्वारा अच्छे से जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है ।जिस का नमूना स्वयं देखने को मिल रहा है।बालाघाट-सिवनी भाजपा सांसद डॉ.ढालसिंह बिसेन, सिवनी के भाजपा विधायक दिनेश राय जी मुनमुन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ।
लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व सांसद-विधायक नीता पटेरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा राजपूत, ब्रजेश राजपूत, संतोष अग्रवाल, राजेश त्रिवेदी, नरेंद्र ठाकुर, प्रेम तिवारी, रमेश तिवारी, राकेश बैस, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सनोडिया, गुड्डू बघेल, ज्ञानचंद सनोडिया, अजय डागोरिया, बाबा पाण्डे,बिट्ठल सनोडिया, राम वर्मा,शेरू माल्या,दिलीप गोस्वामी, शुभम राजपूत, राजेश डहेरिया, कपिल पाण्डे, नरेश गिरी गौस्वामी, भुनेश कुल्हाड़े आदि भाजपा कार्यकर्ता के साथ जिला पंचायत के सीईओ सुनील दुबे, जनपद पंचायत के सीईओ कोरी, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव सनोडिया के द्वारा किया गया। वही इन सभी द्वारा भारत सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए जमकर उड़ाए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां।
अब सवाल यह उठता है कि
जिम्मेदारों द्वारा जिम्मेदारियों का सही से निर्वाहन किया जा रहा है
या कहें कि जिम्मेदार लोग ही दे रहे हैं कोरोना जैसी महामारी और ख़तरनाक बीमारी को न्योता. ?
अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment