BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में चल रहे रेत का अवैध कारवार नदी से अनवृत अवैध रेत का उत्खनन कर रहे हैं रेत माफिया रात -दिन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 20, 2020

जिले में चल रहे रेत का अवैध कारवार नदी से अनवृत अवैध रेत का उत्खनन कर रहे हैं रेत माफिया रात -दिन

 



रेवांचल टाइम्स।   जिले में चल रहे अवैध उत्खनन को लेकर माइनिंग विभाग के द्वारा लगा कार्यवाही हो रही है  लेकिन रेत माफिया बाज नहीं आ रही शासन एवं प्रशासन के नियम निर्देशों के विपरीत लगातार बंजर नदी को खोखला रहे रेत माफिया अवैध रेत उत्खनन करके

 समीप वर्ती बहती बंजर नदी के विभिन्न घाटो जिसमें बहेरी , भड़िया एवं सुरखी से इन दिनों रेत माफियाओ के द्वारा लगातार अनवृत अवैध रूप से दिन रात शासन एवं प्रशासन के नियम निर्देशों के विपरीत अवैध रेत उत्खनन का कारोबार बेरोकटोक धड़ल्ले से संचालित कर रहे हैं । यहाँ पर रेत माफियाओ को ना ही खनिज विभाग,  पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन का ड़र और भय नहीं है इनके द्रारा धड़ल्ले से ट्रेक्टर  एवं सात सौ नौ वाहनों मैं शाम ढलते ही बंजर नदी के घाटो मैं पहुँच कर बैखौफ होकर धड़ा धड़ रेत का अवैध  उत्खनन करके माला माल हो रहे हैं । यहाँ पर वन विभाग एवं राजस्व विभाग  की शासकीय भूमि है जहाँ पर बगैर किसी रायल्टी दिये रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं 


यहाँ के ग्रामीणों के द्वारा रेत माफियाओ का  बंजर नदी से रेत उत्खनन करने का बहुत ज्यादा विरोध किया जाता है किन्तु रेत माफियाओ की ऊँची पहुँच  और खनखनाते नोटों के आगे यहाँ पर ग्रामीण विवश हो जाते हैं । इसकी सम्पूर्ण जानकारी संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को होने के बावजूद इनके खिलाफ कभी भी सख्त काय॔ वाही नहीं की जाती है इसी के चलते रेत माफियाओ के हौसले बुलंद दिखाई दे रहा है । ग्राम पंचायत ईन्दी,  ग्राम पंचायत भड़िया  एवं ग्राम पंचायत सुरखी के समीप बहती कन्हार और बंजर नदी से रेत माफियाओ के द्वारा धड़ल्ले से रेत का अवैध उत्खनन करने से ग्रामीणों मैं व्यापक  आक्रोश दिखाई दे रहा है पूर्व मैं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यहाँ पर हो रही  अवैध रेत उत्खनन कारोबार को बंद करवाने की माँग को लेकर लिखित मैं अनेको सिकायते की गई है किन्तु आज पर्यन्त रेत के अवैध कारोबार को बन्द नहीं करवाया गया है । क्या शासन के अभय दान और सहयोग से यहाँ पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है ? 

  जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं जिला पुलिस अधीक्षक मण्ड़ला से जन माँग की गई है कि बहेरी,  भड़िया  और सुरखी के बंजर नदी के घाटो मैं अनवृत हो रहे रेत उत्खनन कारोबार एवं भंडारण को तत्काल रोका जाये ।

No comments:

Post a Comment