रेवांचल टाइम्स आदिवासी बहुमूल्य जिला मंडला जिले नैनपुर - मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर निर्देशित किया गया था कि ग्राम पंचायतों मैं शासन के द्वारा स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों के लिए निविदा का प्रकाशन कर निम्न दर एवं गुणवत्ता युक्त निर्माण सामग्री पंजीकृत फर्मो , मटेरियल सप्लायरो से निर्माण कार्य में लगने वाली सामाग्रियो का क्रय किया जाये एवं निश्चित समय शीमा के अन्दर संबंधित मटेरियल सप्लायरो , फर्मो को शासकीय नियम अनुसार भुगतान किया जाये किन्तु हमारे आदिवासी बहुल्य मण्ड़ला जिले जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों मैं शासन के द्वारा जारी शासकीय नियम निर्देशों की खुली धज्जिया उठाई जा रही है । यहाँ पर ग्राम पंचायतों मैं विभिन्न मदो से स्वीकृत निर्माण कार्यों मैं सचिव एवं सरपंच के द्वारा अपने मन चाहे फर्मो से निर्माण कार्यों मैं लगने वाले सामग्री क्रय किया जा रहा है वहीं जी एस टी , टिन नम्बरो से सुसज्जित मटेरियल सप्लायर फर्मो से दूरी बनाई जा रही है ।
यहाँ पर जी एस टी नम्बर तो कुछेक फर्मो के द्वारा नाम मात्र के लिए रखा गया है, ग्राम पंचायतों मैं धड़ा धड़ फर्जी बिलबाऊचरो के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर आयकर विभाग को झूठी जानकारी भेजने की भी लगातार सिकायत प्राप्त हो रही है । पंचायतों मैं जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उसके लिए संक्षिप्त निविदा प्रकाशन कर निम्न दरों वाली फर्मो से सामग्री क्रय नहीं किया जा रहा है वहीं पंचायतों मैं होने वाले निर्माण कार्यों मैं गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है । बगैर तकनीकी अमला की मौजूदगी मैं सीमेंट काक्रेट सड़क निर्माण कार्य, पुल पुलिया निर्माण काय॔ आरंभ कर लिये जाते हैं । ग्रामीणों के द्वारा जब ऐसे घटिया और गुणवत्ता हीन भ्रष्टाचार से सराबोर निर्माण कार्यों का विरोध किया जाता है तो उन्हें झूठे और फर्जी मामला बनाकर पुलिस थानों मैं रिपोर्ट दर्ज करने की खुली धमकियाँ दी जाती है ।
इन दिनों अधिकांश ग्राम पंचायतों मैं सीमेंट काक्रेट सड़क निर्माण कार्य एवं पुल पुलिया निर्माण काय॔ , नाबेड़ टाका निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य, रंग मंच निर्माण कार्य जैसे और भी शासकीय निर्माण कार्य विभिन्न मदो के अंतर्गत स्वीकृत हुई है जिसका यहाँ पर अनवृत पंचायतों मैं निर्माण कार्य आरंभ है किन्तु ऐसी कोई भी ग्राम पंचायत यहाँ पर नहीं है जिसमें निर्माण कार्य मैं लगने वाली सामग्री के लिए निविदा का प्रकाशन किया गया हो ।
जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी के चलते पंचायतों मैं जो निर्माण कार्य पूण॔ किये जा रहे हैं उनकी निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करना नितांत आवश्यक है ।
यहाँ पर विगत दिनों नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों मैं भ्रमण के दौरान देखा गया है शासन के द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य तो चारों तरफ हो रहे हैं वहीं मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों मैं जे सी बी मशीनों का उपयोग बेरोकटोक धड़ल्ले से किया जा रहा है और सीमेंट काक्रेट निर्माण कार्यों मैं गुणवत्ता का बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है । बगैर तकनीकी अमला उपयंत्री एवं सहायक यंत्री की गैर मौजूदगी मैं ऐसे निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा रहा है जो शासन की गाईड लाईन के विपरीत माना जा रहा है । यहाँ के प्रबुद्ध नागरिकों एवं ग्रामीणों ने अपनी अलग अलग मुलाकात मैं बताया है कि पंचायत मैं जो निर्माण कार्य आरंभ किये गये उसमें मजदूरों को तो मजदूरी मिल रही किन्तु निर्माण कार्य कितना गुणवत्ता युक्त है इसकी कोई गारन्टी नहीं है ।
निर्माण कार्यों के बिलबाऊचरो एवं यहाँ पर लगी सामग्रियों का शोसल आड़िट एवं सामाजिक अंकेक्षण के बाद ही कुछ बताया जा सकता है । जिला पंचायत मण्ड़ला मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी, जिला कलेक्टर मण्ड़ला से जन माँग की गई है कि ग्राम पंचायतों मैं बगैर निविदा आमंत्रित किये निर्माण कार्यों के लिए जो सामग्री क्रय किया गया है उसकी वरिष्ठ जाँच एजेंसियों से निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाई जाये एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी जाये ।

No comments:
Post a Comment