BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खनिज विकास निगम अध्यक्ष जायसवाल ने मेंहदीवाड़ा में सभामंच एवं मंदिर जिर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 20, 2020

खनिज विकास निगम अध्यक्ष जायसवाल ने मेंहदीवाड़ा में सभामंच एवं मंदिर जिर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन

 



रेवांचल टाइम्स - मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने आज 19 अक्टूबर को जनपद पंचायत वारासिवनी के ग्राम मेंहदीवाडा मे सभामंच निर्माण एवं माता मंदिर के जिर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया। इन कार्यों के लिए  जायसवाल द्वारा अपनी विधायक निधि से 06 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। विधायक निधि से सभामंच का निर्माण वार्ड क्रमांक-11 गोंडी मोहल्ला में किया जा रहा है। सभामंच का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाएगा। वार्ड नं 17 मातामाय मोहल्ले मे स्थित माता मंदिर के जीर्णोध्दार का कार्य भी भूमिपुजन के साथ प्रारंभ किया गया है।

     विधायक  जायसवाल ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेंहदीवाड़ा में ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को कराया जायेगा। वार्ड क्रमांक-11 में बिरसा मुंडा के नाम पर सभामंच का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस सभामंच के बनने से ग्रामीणों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के आयोजन के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।  जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीणों की जो भी मांगे ग्राम मेंहदीवाडा को लेकर होंगी उसे निश्चित ही पूरा करने का प्रयास रहेंगा। कोरोना काल की वजह से विकास कार्यो की गति थोडी थम सी गई थी, लेकिन आने वाले समय मे इसमें तेजी लाकर ग्राम मेंहदीवाडा में विकास कार्यो मे कोई भी कमी आने नही दी जाएगी। विधायक जायसवाल ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर मंदिर का जीर्णोध्दार कराया जा रहा है, अब इस मंदिर को सुसज्जित व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

     कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक जायसवाल कों प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिलने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक मरार, जाकिर हुसैन, दिलीप जोशी, मोटू कोरचाम, सुनील वरकड़े, मनीष भलावे, रतिराम कोड़चाम, जितेंद्र मरकाम, सोनू उइके, अनिल वरकड़े, जसवन्त पटले, मिलिंद नगपुरे, मोनू लिमजे, अमन खोसला सहित वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment