रेवांचल टाइम्स जिले में चल रहे अवैध शराब का कारोबार को रोक लगाते हुए आज लाग भाग 4500 रुपये का महुआ लाहन एवं शराब जप्त अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 19 अक्टूबर को जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन में ग्राम पायली-परसाटोला के जंगल मे छापामार कार्यवाही कर 15 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है।
आबकारी विभाग की संयुक्त जांच टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर अवैध शराब बनाने के अड्डे पर आज 19 अक्टूबर को छापामार कार्यवाही की गई। परसाटोला के जंगल में नाले के किनारे संचालित अवैध शराब के अड्डे से 10 प्लास्टिक के बोरियों में लगभग 300 किलोग्राम हाथभट्टी शराब बनाने के लिए तैयार महुआ लाहन एवं एक प्लास्टिक के डिब्बे में भरी 15 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद कर जप्त किया गया है।
संदिग्ध आरोपियों की आसपास तलाश की गई । मौके पर लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया । अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आज की कार्यवाही मे कुल 300 किलोग्राम महुआ लाहन व शराब जप्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4500 रुपये हैं। इस कार्यवाही मे कंट्रोल रूम प्रभारी एस.डी. सूर्यवंशी सहायक जिला आबकारी अधिकारी, एवं एम.आर. उइके सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रमाकांत बघेल आबकारी उपनिरीक्षक हमराह स्टाफ आबकारी मुख्य आरक्षक शंकर बर्मन, छिद्दी लाल झारिया, लखन चौधरी आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment