BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सौलर पंप में अबैध वसूली और गुमराह होने से बचे किसान मध्य प्रदेश सरकार ने की अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 24, 2020

सौलर पंप में अबैध वसूली और गुमराह होने से बचे किसान मध्य प्रदेश सरकार ने की अपील


रेवांचल टाइम्स -  पीएम कुसुम योजना के नाम से प्रदेश में कुछ शरारती तत्वों द्वारा कृषकों को गुमराह कर सोलर पम्प स्थापना के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है। इस संदर्भ में सर्वसाधरण को पुन: सूचित किया जाता है कि प्रदेश में सोलर पम्पों की स्थापना '''''''' मुख्यमंत्री सोलर पम्म योजना'''''''' के तहत मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जिसमें पंजीयन एवं हितग्राही अंश का भुगतान केवल ऑनलाईन पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in  के माध्यम से ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अफवाहों से बचें और शरारती तत्वों के फोन व मैसेज आने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करें तथा सरकार संचालित इस योजना की विस्तृत जानकारी के लिए जिलें के मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के जिला अक्षय ऊर्जा कार्यालय या मुख्यालय भोपाल से सम्पर्क कर ही जानकारी प्राप्त करें एवं सोलर पंप की स्थापना से संबंधित कार्यवाही करें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment