BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश 48 घंटे में किया जादू टोने के शक में की थी ग्रामीण की हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 24, 2020

अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश 48 घंटे में किया जादू टोने के शक में की थी ग्रामीण की हत्या

 


रेवांचल टाईम्स - 21वी सदी में लोग जादू टोने में विश्वास रख रहे है वही गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे 100- डायल को सूचना मिली कि  चौरई विकासखंड के ग्राम बांका में  एक खेत मे कूआ के अंदर एक व्यक्ति के शव पड़ा हुआ है। चूंकि यह क्षेत्र संवेदन शील हैं इसीलिए सूचना मिलने पर चौरई पुलिस दल बल के साथ ग्राम बांका नागनपुर पहुंचा और उपस्थित लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति का हत्या होना पाया गया। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम करने के बाद शव का परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई में कराया गया और मामले को जांच में लिया गया। जांच में सामने आया कि मृतक कलकसिंह अहिरवार बांका नागनपुर का निवासी है जो झाडफ़ूंक करता था।  

 आरोपी बलराम उर्फ गोलू पिता बांकेलाल  जाति- गौड़ उम्र 21 वर्ष निवासी बांका धर्मेंद्र उर्फ छोटू जांगलू वर्मा उम्र 21 साल निवासी बांका लोकेश पिता बृजलाल विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी बांका शंकर वर्मा पिता मंगल सिंह वर्मा उम्र 30 साल निवासी बांका, पर जादू टोना करने की शंका थी आरोपियो  को कनकसिंह के ऊपर जादू टोना करने की आशंका थी।

 धारदार हथियार से नृशंस हत्या

 पूछताछ  में सामने आया कि- कनक सिंह अहिरवार लोगों को जादू टोना किया करता था इसको लेकर आरोपी गण का परिवार परेशान रहा करता था कथन अनुसार किसी बात से परेशान होकर आरोपियों ने मृतक कनक सिंह को अकेला पाकर रोपियों ने धार धार हथियार से वार कर कुश्ती हत्या कर दी पहले उसको पीठ, सीना पे हत्यार से मारा तब भी नही मारा तो मृतक का गला रेता, तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया अपराध संहिता के तहत अपराधियों के विरोध अपराध क्रमांक 158/10,341,294,506,323,34 की धारा लगाई गई 24/10/ 2020 को आरोपी। के घर से उस हथियार को जब्त किया गया जिसके जरिए मृतक की हत्या की गई थी। बताया गया है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया । अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं एडिशन एसपी व एस डी ओ पी .पी एस बालरे के निर्देशन में थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा सुंदर लाल पवार सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल सतीश शर्मा आरक्षक राजेंद्र अभिषेक शिवराम , देहात थाना छिंदवाड़ा से  शिवकरण पांडे दिलीप चौबे नितिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  इस हत्या को  कम से कम समय में  हल करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय की तरफ से टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख एक महीने बढ़ाई गई

No comments:

Post a Comment