BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक तरफ कोरोना और दूसरी ओर बाजारो में उमड़ती भीड़ और मालवाहक गाड़ियों में भरी सवारिया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 18, 2020

एक तरफ कोरोना और दूसरी ओर बाजारो में उमड़ती भीड़ और मालवाहक गाड़ियों में भरी सवारिया...

     


  

 रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जनपद मवई दिनांक 17 / 10 / 2020 दिन शनिवार को ग्राम मवई हाट बाजार में इस तरह की भीड भाड़ दिखाई दी कि जैसे अब कोविड-19 जैसे महामारी का नामोनिशान मिट गया है। कहीं-कहीं कुछ लोगों में जागरूकता भी देखी गई उन लोगों में मास्क का उपयोग भी किया गया । धीरे-धीरे हाट बाजार इतना सघन होता जा रहा है कि  बाजार क्षेत्र के अतिरिक्त सड़कों पर भी उसी तरह की भीड़ दिखाई पड़ती है । रक्षाबंधन से तो शुक्रवार और शनिवार 2 दिन बाजार भरने लगा था किंतु दो-तीन सप्ताह से अब शुक्रवार बाजार बंद हुआ है। शनिवार बाजार दिवस का एक नजारा चित्र में भी देखा जा सकता है तंग सड़क पर वाहनों की धमाचौकड़ी से पैदल चलने वालों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। मालवाहक गाड़ियों में सवारियों को ढोया जाता है लगभग 25 - 30 गांव से लोग बाजार करने ऑटो और इन्हीं मालवाहक गाड़ियों का उपयोग करते हैं। वही वर्तमान में जिला प्रशासन के द्वारा अभी भी बाजार लगाने की अनुमति नही दी है इसके बाद भी बाजारे लगना चालू हो चुकी है और जिम्मेदार मोन बैठे हुए है। या फिर कोई बड़ी घटना का इन्तजार कर रहे है।

No comments:

Post a Comment