राजकीय सम्मान के साथ सरंडी के जवान शहीद शुभम को नम आँखों से सभी ने दी श्रदाँजलि
रेवांचल टाइम्स:- लालबर्रा /बालाघाट जिले के वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरंडी के ग्राम कंचनपुर के शुभम पिता विनोद राहंगडाले पंजाब के जालंधर में अपने कार्यक्षेत्र में घूमने के दौरान 5 अक्टूबर को घायल हो गए थे।
जिनका जालंधर के एक सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जो 10 दिन तक अपने जीवन की हार जीत की लड़ाई लड़ते हुए 14 अक्टूबर को दम तोड़ कर भारत मां की गोद में दुनिया को छोड़ कर हमेशा के लिए सो गया।
देश की सच्ची सेवा करने के लिए देशभक्ति का जुनून रखने वाले वीर सपूत शुभम विनोद राहंगडाले को वारासिवनी क्षेत्र की जनता हमेशा याद रखेगी।
देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूत शुभम की अंतिम यात्रा में क्षेत्रीय नेता, अधिकारी, जवान व ग्रामीण जन सहित क्षेत्रीय जनता ने अमर रहे के नारों के साथ शहीद के अपने पारिवारिक निजी खेत में पूरे राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से सभी ने श्रद्धांजलि दी।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment