BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा की सरकार किसानों के हित मे कार्य करती है कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का नही रहा ध्यान - ज्योतिप्रकाश धुर्वे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 18, 2020

भाजपा की सरकार किसानों के हित मे कार्य करती है कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का नही रहा ध्यान - ज्योतिप्रकाश धुर्वे

 


रेवांचल टाइम्स - पूरे देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वही सरकार के जनप्रतिनिधि अपने आगामी उपचुनाव को देखते हुए जगह जगह सभाएं और रैली की जा रही है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर भाजपा जबलपुर के संम्भागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुवा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजूपत के मार्गदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे मंडल अध्यक्ष सुशील राय, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता की उपस्थिति में शहपुर मंडल के मतदान केंद्र सहजपुरी, सारंगपुर पडरिया में चौपाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया लोगो को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हित में कार्य करती है जो किसान बिल दोनों ही सदनों में पास हुआ है इस बिल का लाभ किसानों को सीधा मिलेगा किसान अपनी फसल कही भी ले जाकर बेच सकता है वही कांग्रेश और बामपंथी दलों के द्वारा किसान हितेषी विल को गलत तरीके से पेश कर भ्रम फैलाने का काम कर रही है वही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं  लोगो को समस्या सुन उनका निराकरण किया गया वही मंडल अध्यक्ष सुशील राय जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम में भाजपा के रामानुज राव, सीताराम चक्रवर्ती, रतन यादव,अजय परस्ते सहितअन्य ग्रामीण जान उपस्थिति रहे। 

         वही जहा आज दिन व दिन कोरोना महामारी के आंकड़े में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए शोसल डिस्टेंस मास्क सेनेटाइजर का उपयोग करने बार बार अपील की जा रही है पर इस पूरे कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता और जनता में सामाजिक दूरी का पालन करते नही आये।

No comments:

Post a Comment