BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बसपा दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों को फांसी की मांग पीड़ित परिवार को मिले न्याय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 4, 2020

बसपा दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों को फांसी की मांग पीड़ित परिवार को मिले न्याय




रेवांचल टाइम्स - 3अक्टूबर को माहामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर  न्याय की मांग बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सिवनीहाथरस उ.प्र. में दलित समाज की बेटी मनीषा के साथ गांव के ही 4 दबंगों द्वारा सामुहिक बलात्कार के बाद जीभ काट दी गई एवं कमर हड्डी तोड़ दी गई जिसके कारण मौत हो गई।

बलरामपुर उ.प्र.में ही एक और दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद पैर तोड़ दिया गया।

 खरगौन म.प्र.में आदिवासी समाज के बेटी के साथ बलात्कार किया गया।

थाना चीचली जिला नरसिंगपुर में दलित महिला के साथ सामुहिक बलात्कार किया जिसकी एफ आई आर नही लिखने से पीड़ित द्वारा आत्महत्या कर लिया गया।

ग्राम विरहोली थाना अरी जिला सिवनी में नाबालिग दलित बेटी के साथ बलात्कार किया गया है।

बसपा ने मांग की है कि सभी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कर सभी दोषियों को सिर्फ और सिर्फ फांसी दिया जाए एवं उ.प्र. सरकार एवं म.प्र.सरकार भंग किया जाये एवं जनहित में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।

उमाकांत बंदेवार जोन इंचार्ज बसपा, डोमनलाल अहिरवार   महेन्द्र जोन लालसिंह नंदोरे जिलाध्यक्ष सिवनी के नेतृत्व में दिया गया उपस्थित रहे। मुन्ना चौधरी ,प्रेमचंद साहू, आर टी भगत, रवि मेश्राम, कैलाश डहेरिया, शैलेन्द्र कोसरे, सतीष यादव, रामप्रसाद बारमाटे,सुभाष चौधरी,बाबूलाल सिंगोरे, शोहेल खान, नंदराम मोहबिया,बबलू बंदेवार, तामसिंह परते, जय कुमार डहेरिया आदि लोग उपस्थित रहे।


अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

कृषि कानून के विरोध में आज से पंजाब में शुरू होगी कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, 50 किमी से ज्यादा की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी

No comments:

Post a Comment