रेवांचल टाइम्स:- अब धीरे धीरे माफियाओं के द्वारा पुलिस के ऊपर भी हमला करना चालू कर दिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार छिंदवाड़ा जिले के थाना सौसर के अंतर्गत ग्राम जामलापानी में ग्रामीणों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे मौके में थाना को गंभीर चोट आई है जिसे प्राथिमक इलाज के बाद नागपुर रिफर कर दिया है और बाकी स्टाप को भी छोटे आई है जिनका इलाज चल रहा है ।
मोहगांव थाना पुलिस मारपीट की सूचना पर जामलापानी पहुँची थी,किन्तु ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।
जिसमें मोहगांव थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए एवं पुलिस स्टाफ़ भी हुआ घायल।
थाना प्रभारी सौसर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौसर अस्पताल में भारी पुलिस बल के साथ मौजूद।
वही पुलिस द्वारा अज्ञात हमलावरों पर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ एवं शासकीय कार्य मे बाधा सहित अन्य मामलों पर मामला दर्ज किया गया।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment