रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के विकास खण्ड शहपुरा केंद्र बरगांव मैं रानी दुर्गावती ड्राइविंग स्कूल जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बर गांव में वाहन चलाने का महिलाएं लगातार प्रशिक्षण ले रही है प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ कुछ महिलाएं अब तक वाहन चलाना भी सीख चुकी है अब उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ लाइसेंस की भी सख्त आवश्यकता पढ़ रही है जानकारी में बताया गया कि जनजाति कल्याण केंद्र द्वारा ग्रामीण अंचलों की युवतियों के साथ महिलाओं को भी चिन्हित कर उन्हें वाहन चलाने का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर से दिया जा रहा है और जिन महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान वाहन चलाना सीख लिया है उन महिलाओं को लाइसेंस दिलाने के लिए जिला आरटीओ कार्यालय लाया गया जिले की 34 महिलाएं आरटीओ कार्यालय पहुंची वैसे तो हमारा डिंडोरी जिला आदिवासी बहुल जिला है और इस बहुल जिले में आदिवासी महिलाओं व युवतियों को लगातार स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह एक अच्छी पहल की गई है 5 अक्टूबर को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह शाहपुरा बरगांव प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया था लगभग 100 200 महिलाओं ने वाहन चलाने का प्रशिक्षण लिया है कुछ महिलाएं 15 से 20 दिन में ही प्रशिक्षण के दौरान वाहन चलाना सीख गई और इसी के साथ महिलाएं वह युवती आरटीओ कार्यालय लाइसेंस लेने पहुंची जहां आरटीओ अधिकारी रमा दुबे द्वारा महिलाओं को युवती को लर्निंग लाइसेंस देकर प्रोत्साहित किया जिससे महिलाओ वह युवती में काफी उत्साह नजर आया
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment