रेवांचल टाइम्स जिले में चल रहे विरोध प्रदर्शन युवा मोर्चा के द्वारा उदयपुर-गत दिवस चुनावी रैली में कांग्रेस नेता द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को भूखा नंगा एवं गरीब किसान का बेटा कहकर अपमानित किया गया था जो की बहुत ही निंदनीय है जिसके खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के निर्देशन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्वेदी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि सोनवानी की सहमति से युवा मोर्चा के जिलामंत्री विकास यादव की उपस्तिथि में मंडल बीजाडांडी के उदयपुर सेक्टर में युवाओं के द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया गया एवं मैं भी शिवराज कैम्पेन कर मुख्यमंत्री शिवराज का समर्थन किया गया एव इस प्रकार का और भी प्रदर्शन पूरे जिले में किया जायेगा जिससे विरोधियो का पता चले की किसान को नग्गा और भूखा कहना कितना उचित है।इस प्राकार की शब्दावली से सभी गरीब किसानो को ठेस पहुची है।
कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो के महामंत्री लखन आर्मो ने किया कार्यक्रम में,, अजय अधिकारी, तीरथ पन्द्रो, आंचल मरकाम, रवि अहिरवार, नीतेश सेन, फैयाज़ शाह, अंशुल वरकड़े, प्रमोद यादव, आशीष, एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे..

No comments:
Post a Comment