BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हो रही अवैध कारोबारियों पर धुंआधार कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 14, 2020

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हो रही अवैध कारोबारियों पर धुंआधार कार्यवाही

रेवांचल टाइम्स - गौण सम्पदा रेत व अन्य की कालाबाजारी में खुल कर आए खादीधारी के नाम पुत गयी ईमानदारी पर कालिख नवेगांव थाना प्रभारी और थाना बल ने की बड़ी कार्यवाही नवेगांव पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्राली रेत अवैध परिवहन करते रंगेहाथों पकड़ा गौण अधिनियम के साथ- साथ चोरी का प्रकरण भी हुआ कायम। खनिज विभाग के अमले की मिलीभगत से हो रहा करोड़ों का गोरखधंधा नवेगांव पुलिस पर ट्रैक्टर मालिको को आरोपी नही बनाने की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही का लगा आरोप।

      नवेगांव पुलिस को क्षेत्र में बिट्टू यदुवंशी के द्वारा संग्रहित करोड़ो की अवैध रेत के ठिये पर संयुक्त छापामारी करनी होगी


छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव - मंगलवार देर रात गश्ती के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल व एएसपी संजीव उईके के निर्देशन व जुन्नारदेव एसडीओपी एस के सिंह के मार्गदर्शन में नवेगांव थाना प्रभारी मंगलसिंह धुर्वे ने समीपवर्ती अवरिया के पास से चार ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करते धरदबोचा 

     पुलिस दल ने सभी से रेत रॉयल्टी के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे जो सभी मुहैया कराने में असफल रहे।

    जिस पर से थाना प्रभारी नवेगांव मंगलसिंह धुर्वे ने सभी चारों ट्रैक्टरों चालको पर पृथक पृथक से धारा 379 भादवि 53ए खनिज अधिनियम 3. 4 सम्पति निवारण अधिनियम 66/192 मो व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर ट्रैक्टरों को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

        अब देखना है कि थाना प्रभारी पर रेत चोर कुछ प्रभाव छोड़ सकते है या नही....?

      या थाना प्रभारी नवेगांव अपनी रेत तस्करों के खिलाफ चला रखी मुहिम में और दम भरकर मालिको को भी मुल्जिम बनाते है ये सोच का विषय है इस पर सभी सुधि पाठकों की निगाहे जमी हुई है।

 

       इतना तो जरूर है कि पुलिस की इस कार्यवाही से रेत के साथ अन्य सक्रिय माफियाओं में हड़कंप देखा जा रहा है।

         उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मंगलसिंह धुर्वे के नेतृत्व में हुई जिसमें एएसआई एलपी गुप्ता प्रधान आरक्षक व आरक्षक जे पी सैयाम की अहम भूमिका दिखी।

No comments:

Post a Comment