रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के ग्राम पंचायत कनई सांगवा के रोजगार सहायक की जांच रिपोर्ट आने के बाद 18 लाख का गबन करने वाले रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई जो लंबे विवादों के बीच गिरा हुआ था जनपद सीईओ द्वारा रोजगार सहायक भारत सिंह बिलागर को पद से हटाने की कार्यवाही 8 अक्टूबर को करने का आदेश मैं उल्लेख है जबकि यहां पत्र 5 दिन बाद 13 अक्टूबर को सामने आया जनपद सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने में और आदेश जारी करने में आखिर इतना विलंब क्यों लगा यह मामला सबके समझ से परे है इसी के साथ उपयंत्री सरपंच की भी भ्रष्टाचार एवं अनियमितताएं में बड़ी भूमिका है बड़े खेल में उपयंत्री ऋषभ सिक्का और सरपंच की भी अहम भूमिका मानी जा रही है लेकिन तीन सदस्यीय जांच दल ने भी गबन में इन सभी को जिम्मेदार माना है सूत्रों की माने तो रोजगार सहायक पर कार्यवाही करके अन्य जिम्मेदारों पर कार्यवाही अटका दी गई है गौरतलब है कि स्टॉप डेम बिना वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति के तोड़ने के साथ मनमानी पूर्वक स्टॉप डैम अन्य उपयोगी स्थान। पर बनाने के भी आरोप लगे हैं फर्जी तौर पर मूल्यांकन कराने राशि निकालने के आरोप के बाद जांच में भी गमन सामने आया है ग्रामीण द्वारा इस पूरे खेल में शामिल सभी जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है इसी के साथ रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर घानाघाट रोजगार सहायक ज्ञान सिंह चंदेल को ग्राम पंचायत कनई सांगवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया इसी के साथ रोजगार सहायक की सेवा समाप्त होने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी का माहौल नजर आया जिस लड़ाई को लंबे समय से लड़ते चले आ रहे थे अब ग्रामीणों को उपयंत्री ऋषभ सिक्का और सरपंच पर कार्यवाही का इंतजार है।
Wednesday, October 14, 2020
18 लाख का घोटाला करने वाले रोजगार सहायक सचिव कि हुई सेवा समाप्त ..
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment