रेवांचल टाइम्स - कोरोना संक्रमित जैसी महामारी का अब धीरे धीरे ग्राफ घट रहा जैसे जैसे प्रदेश में उप चुनाव नजदीक आ रहे वैसे वैसे ही अब जिले से प्रदेश तक कोरोना मरीज़ो की संख्या में गिरावट आ रही वही जिले में आज फिर मिले नए करोना पॉजिटिव केस 23 अक्टूबर 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 23 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार नैनपुर के वार्ड नं.-2 निवासी 36 वर्षीय महिला, मोहगांव निवासी 40 वर्षीय पुरूष, बम्हनी के वार्ड नं.-15 निवासी 27 वर्षीय महिला, ग्राम भवंरदा निवासी 27 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:
Post a Comment