रेवांचल टाइम्स-ज़िला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बिछिया तहसीलदार महोदय के. सी. सिंहसार , नगर निरीक्षक कुलदीप खत्री, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय नरूला ने संयुक्त रूप से आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर बिछिया नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ नगर भ्रमण किया ।
कोरोना से बचाव हेतु जनता को जागरूक भी किया गया
बिछिया तहसीलदार के सी सिंहसार एवं अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर की जनता को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक करने का एक अभियान चलाया । जिसमें मास्क पहनने, दूरी बनाने , सेनेटाइजर का उपयोग करने से लेकर अन्य सभी बचाव के तरीके लोगो को बताए गए ।

No comments:
Post a Comment