रेवांचल टाईम्स - कलयुगी सगी मां ने नाबालिक बेटी की रुपये लेकर की शादी, पति की प्रताड़ना से परेशान नाबालिक बच्ची की दिल्ली पुलिस के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस नें आरोपी मां सहित 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली का अपराध क्र. 364/2020 धारा 366,370,376 भादवि 6 पाक्सो एक्ट
1. अनिल यादव पिता सेवकराम यादव उम्र 28 साल निवासी खटोला, बिछिया
2. शंकर यादव पिता मनोहर यादव उम्र 25 साल निवासी अहीर मोहल्ला, मंडला
3. हिमांशु उर्फ सोमनाथ चौबे पिता द्वारका प्रसाद चौबे उम्र 25 साल निवासी टीकमगढ
4. श्रीमति सरस्वती यादव पति रामचरण यादव उम्र 40 साल निवासी फूलवाडी
5. रानी उर्फ राधा यादव पति हिमांशु उर्फ सोमनाथ चौबे उम्र 25 साल निवासी फूलवाडी, मंडला
दिनांक 22.10.2020 को मण्डला पुलिस को दिल्ली पुलिस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मण्डला जिलें की रहने वाली एक नाबालिक बच्ची की उसकी सगी मां द्वारा रुपये लेकर दिल्ली में एक युवक के साथ शादी कर दी गई है। उस नाबालिक बच्ची द्वारा अपने पति के मारपीट और प्रताड़ित करने पर दिल्ली पुलिस को डायल 100 पर फोन कर सूचना दी गई जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा नाबालिक बच्ची को उसके पति से बचाकर मण्डला पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई सूचना पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला को प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को मामले में तत्परता से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया ।
इसी तारतम्य में नाबालिक पीड़िता द्वारा दिल्ली पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर दिनांक 22.10.2020 को थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 364/2020 धारा 366,370,376 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान नाबालिक पीड़िता एवं उसके पिता द्वारा पुलिस को बताया गया की पीड़िता की मां द्वारा ही पूर्व में भी दो बार रुपये लेकर पीड़िता की शादी करा दी गई थी और तीसरी बार फिर से रुपये लेकर पीड़िता की शादी दिल्ली में एक अन्य युवक के साथ कर दी। नाबालिक पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को दिये गये बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण में पीड़िता की मां तथा रुपये देकर उससे शादी करने वाले 03 युवकों सहित कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई । प्रकरण की जानकारी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक निलेश दोहरे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा नाबालिक बच्ची की रुपये लेकर शादी करवाने वाले तथा नाबालिक बच्ची से शादी करने वाले 03 युवकों सहित कुल 07 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये ईनाम की घोषणा करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिये निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निलेश दोहरे द्वारा आरोपियों की गिरफ्तार के लिये थानास्तर पर अलग अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश के लिये लगाया गया। थाना कोतवाली पुलिस की विशेष टीमों द्वारा घटना की सूचना मिलने के 24 घण्टे के अंदर ही दिनांक 23.10.2020 को अपने मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना के मुख्य आरोपी नाबालिक पीड़िता की मां सहित कुल 05 आरोपियों 1. अनिल यादव निवासी खटोला, बिछिया 2. शंकर यादव निवासी अहीर मोहल्ला, मंडला 3. हिमांशु उर्फ सोमनाथ चौबे निवासी टीकमगढ 4. सरस्वती यादव निवासी फूलवाडी तथा 5. रानी उर्फ राधा यादव निवासी फूलवाडी, मंडला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 02 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये भी मण्डला पुलिस द्वारा लगातार दबीश दी जा रही है । पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराध में तत्परता से कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नीलेश दोहरे, उनि. मधु मेरावी, प्रआर. अवधेश तिवारी,नीरज मिश्रा ,आरक्षक संतराम, सुंदर, पियुष यादव, जफर खांन, मनीष मिश्रा, अरविंद, रामचंद्र , म. आर. विद्या सैयाम एवं चालक धनंजय वल्के की सराहनीय भूमिका रही है ।

No comments:
Post a Comment