BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पी एच ई विभाग हैंड पंप खोद कर मत्था लगाना भूल गए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 21, 2020

पी एच ई विभाग हैंड पंप खोद कर मत्था लगाना भूल गए


रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जनपद मवई में विभाग काम तो करता है पर पूरा करवाना में लोगो को ऐड़ी चोटी करना पड़ता है तब जाके विभाग काम पूरा करता है एक बार से अधूरा पड़ा नल जल योजना का बोर वैसे तो विकासखंड मवई शुरू से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। मंडला जिले का यह आदिवासी बाहुल्य बहुत बड़ा विकासखंड है, यहां की हर व्यवस्था अधिकारी एवं कर्मचारी की मर्जी के अनुसार ही संभव होता है। आम आदमी की आवाज को सुनने वाला कोई भी नहीं है, सच तो यह है अधिकारी और कर्मचारी आम आदमी पर ही रौब झाड़ते देखे जाते हैं । ग्राम पंचायत मवई के वार्ड नंबर 8 में नल जल योजना का बोर 1 वर्ष से खुदा पड़ा हुआ है। जो लगभग 500 फीट गहरा बताया जाता है। वार्ड निवासी इंद्रेश कुमार साकेत और अन्य से मिली जानकारी के अनुसार अगर बोर से वाटर सप्लाई चालू कर दिया जाए तो पानी की समस्या का समाधान हो सकता है। बोर के आसपास बहुत से बच्चे चहल कदमी करते भी देखे जाते हैं, पीएचई विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शायद यह नल जल योजना की आपूर्ति कागजों में ही शुरू हो गयी होगी। इसी से ग्रामवासी अपनी प्यास बुझा रहे हैं ।               


रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट .

हाई ब्लड प्रेशर में जल्द आराम देगा ये घरेलू नुस्खा, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

No comments:

Post a Comment