रेवांचल टाइम्स - नही हो रही सुनवाई आनदाता दर दर की ठोखरे खा पे मजबूर 10 बोरी सरसो खा गया प्रबन्धक आत्माराम डेहरिया ओर न जाने कितने किसानों की बोरीया गायब की गई होगी।
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के दरवाजे पर भी माथा टेका पर कोई मदद नही मिली
विपणन संघ विभाग ने भी झटका हाथ लीपा पोती में की मदद
जिले सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में फसल के उत्पादन में अच्छी पैदावार के लिये जाने-जाना वाले चौरई विधानसभा क्षेत्र में इस बार किसानों को अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते फसल का उत्पादन में भारी नुकसान हुआ है। जो थोड़ी बहुत फसल हुई भी है तो बाजार है उसके वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे है फायदा तो दूर अधिकतर किसानों को बाजार मूल्य के हिसाब से किसानों की लागत भी निकलना मुश्किल दिख रहा है। नुकसान के अलावा सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में खरीदी न करने की खबर से किसानों में हताशा देखी जा रही है। मंडी अथवा प्राइवेट में मक्का बाजार मूल्य अधिकतम 1 हजार रुपये के आसपास है।
इन सभी के बीच पिछला ही मामला ठंडा नही हु जिसमे विपणन संघ के द्वारा सरसो खरीदी की गई थी एक किसान के साथ धुका धड़ी का मामला सामने आया समसवाड़ा की किसान महिला के साथ हुआ जिसमें समिति प्रबन्धक के द्वारा आत्माराम डेहरिया ने 30 मई 2020 को तुलाई केंद्र खुटपिपरिया में निर्मला साहू किसान से 30 बोरी सरसो तुलाई की गई जो कि लिखित सूची क्रमांक 07 पर दर्ज है।
तद उपरांत किसान निर्मला साहू के बैंक खाते में 15 बोरी का पैसा 33187 रुपये जमा हुआ इस बात को लेकर किसान की बात आत्माराम डेहरिया से हुई उनका कहना है हुआ कि आपका बाकी 15 बोरी आप दो या तीन दिन में आके ले जा लेना आपको वापस कर दी जायेगी ये बात लगभग दो माह तक चली टाला गया जब सामने मिले तो प्रबन्धक ने 5 बोरी सरसो लौटाई 10 बोरी के लिए कहा गया आप छिंदवाड़ा के विपणन वेयर हॉउस से मिलेगा जब दोबारा उनसे मिला किसान तो कहा कि हमने आपसे 15 बोरी ही लिया है
अगर किसान ने 15 बोरी ही दिया तो अपने उसको 5 बोरी वापस क्यों कि गई इससे ये साबित होता है कि प्रबंधक के द्वारा गोलमाल किया गया किसान के साथ जो कि विभाग भी साथ दे रहा है किसान के पास सबूत है कि पूर्व में उसने स्वीकार किया और लिखित में 30 सूची में दरसाई गई है अगर ऐसा नही तो तो प्रबन्धक ने वापस क्योंकि 5 बोरी कही न कही ये साबित होता है कि इसमें प्रबन्धक आत्माराम डेहरिया के द्वारा बढ़ गोलमाल किया गया है समर्थन मूल्य की खरीदी में जिसको लेकर किसान ने विभाग से लेकर
कलेक्टर व एस पी से गोहर लगाई पर उसकी किसी न सुनी अभी भी भटक रहा है किसान न्याय की तलाश में या फसल मिले या पैसा कौन दिलाएगा इसको न्याय
सी ई ओ विपणन संघ अधिकारी के द्वारा फोन नही उठाया रहा है
नंबर +919406758659
डी एम ओ विपणन संघ अधिकारी फोन नही उठाया जा रहा है
मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट से दो मंत्रियों का इस्तीफा

No comments:
Post a Comment