रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम पंचायत सचिव ककैया के ऊपर महिला ने छेडख़ानी की हुई शिकायत को लेकर आज प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने पुलिस अधीक्षक मंडला को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई है कि आनंद मनोहर पर जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है और उसकी पूर्ण रूप से जांच कराई जाए जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत ग्राम ककैया में पदस्थ सचिव आनंद मनोहर के विरुद्ध 2 महिलाओं के द्वारा थाना बम्हनी बंजर में ग्राम कार्यालय में की गई छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जोकि पूर्णतः झूठी है वही ग्राम पंचायत कार्यालय पब्लिक प्लेस में है जगह जगह ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता वही पंचायत प्रतिनिधि का आना-जाना भी दिन भर लगा रहता है महिलाओं के द्वारा मीडिया के सामने दिए गए बयान के अनुसार ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत में पदस्थ चपरासी के सामने छेड़छाड़ करने की घटना का उल्लेख किया गया है जो कि पंचायत सचिव को द्देष पूर्वक फसाने की कुटिल साजिश की गई है जिसकी निष्पक्ष जांच होना अति आवश्यक है वही सचिव संघ ने पुलिस अधीक्षक मंडला से निवेदन किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए जिससे आरोपित करने वाली महिलाओं और सचिव ग्राम पंचायत की हकीकत लोगो के सामने आए वही जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर सबन्धित लोगो के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर पंचायत सचिव को न्याय दिलाने की दया करें ताकि भविष्य में ऐसी झूठा मामला कभी भी किसी के ऊपर ना लगा सके।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनिया की खबर


No comments:
Post a Comment