रेवांचल टाइम्स - आगामी दिनों में सम्पन्न होने वाले माँ दुर्गा नवमी. विजयादशमी. ईद मिलाद उन्नबी. शरद पूर्णिमा. महर्षि बाल्मीकि जयंती को दृष्टिगत रखते हुए की उक्त सभी तीज त्यौहार सभी वर्ग विशेष के लोग अपनत्व आत्मीयता व सौहार्दपूर्ण ढंग व शांति पूर्ण माहौल में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन के नियमों का पालन करते हुए मना सके नियम की जानकारी दी गई जिसमें कार्यक्रमो को ध्यान रखते आयोजन किया जाए
इसलिए आज 12 अक्टूबर 2020 सोमवार समय 5बजे शाम को चौरई थाना परिसर में क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सी पी पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पी एस बालरे,तहसीलदार रायसिंह कुशराम थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, सी एम ओ भरत गजबे, बी एम ओ नितिन ब्रह्ममे की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है
नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ,भगवत चौबे ,अमित चौरसिया ,बेनी रघुवंशी ,नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment