रेवांचल टाइम्स:- थाना अरी में आज दिनांक 12/10/2020 को शशिकांत सरयाम एसडीओपी बरघाट एवं देवेन्द्र उइके थाना प्रभारी अरी द्वारा थाना अरी में गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्यों की मीटिंग ली गई।
जिसमें आगामी त्यौहार नवरात्रि दुर्गा उत्सव को मनाये जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।
जिसमें covid 19 की गाइडलाइन के बारे में समझाई देकर दुर्गा उत्सव मनाने के बारे में बताया गया कि सभी को मास्क एवं निश्चित दूरी को ध्यान में रख कर भीड़ इकठ्ठा न करते हुए सभी को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मानना है, जिसमें आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है क्यूकी वर्तमान समय में covid- 19 महामारी का प्रकोप है जिसमें अपनी व सभी जनता की सुरक्षा के लिए पूर्व से निर्धारित नियमों का पालन करना है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment