BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कपुरदा चौकी पुलिस की मुस्तेदी से पकड़ाया अवैध शराब का जखीरा मचा हड़कंप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 12, 2020

कपुरदा चौकी पुलिस की मुस्तेदी से पकड़ाया अवैध शराब का जखीरा मचा हड़कंप

रेवांचल टाइम्स - अबैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 11/10/2020 को अनुविभागीय अधिकारी पी एस बालरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस चौकी कपुरदा प्रभारी ए एस आई महेंद्र बघेल, आरक्षक संतोष आरक्षक योगेश महिला आरक्षक ललिता बघेल द्वारा टीम बनाकर मुखबिर सूचना के आधार पर सिवनी अमरवाड़ा मार्ग जमुनिया यात्री प्रतीक्षालय के पास मोटरसाइकिल HONDA X-BLADE क्र MP22 MK3772  चालक शुभम चौधरी पिता महेंद्र चौधरी उम्र 22 साल निवासी खापा बाजार पलारी जिला सिवनी  को घेरा बंदी कर पकडा गया जिसके पास से 340 निब शराब लाल मसाला कुल लीटर 61.2 कीमत 30600 रुपये की जप्त कर अपराध पंजीबद कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यबाही की गई 

      अवैध शराब के बिक्री विरुद्ध पुलिस की लगातार रेड कार्यवाही, तस्करों में खौफ


    पी एस बालरे के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ,शराब पर लगातार नजर रखी जा रही। चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। थाना प्रभारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।टी आई शशि विश्वकर्मा के थाना चौरई का प्रभार सम्हालते ही जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्री पर अंकुश लग गया है।वही थाना क्षेत्र की जनता थाना प्रभारी व चौरई पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की भूरी भूरी  प्रशंसा कर रही है।

No comments:

Post a Comment