रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में मनमानी लापरवाही भ्रष्टाचार की कोई गिनती नही है आये दिन लोगो शिकायतें करते है पर उन शिकायतों का क्या निराकरण होता है ये आज तक शिकायत कर्ताओ को पता ही नही चलता है
वही ग्रामीणों ने जनपद पंचायत घुघरी के ग्राम पंचायत सहजर के रोजगार सहायक रामसेवक खैरवार के द्वारा फर्जीवाड़ा लापरवाही और उसके द्वारा की जा रही अनियमितताएं को लेकर जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत मंडला में लिखत शिकायत का आवेदन दिया गया जिसको लेकर 21/9/20 को जांच टीम पहुची पर क्या जाँच हुई जांच में क्या पाया ये आज तक किसी को कोई जानकारी नही दी गई और न ही आज तक रोजगार सहायक पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ पुनः 28/9/20 को जिला पंचायत मे आवेदन दिया गया जिसमे कुछ लोगों का बिना मेढ बंधान कार्य हुए फर्जी मस्ट्रोल निकाला गया है तथा फर्जी मस्ट्रोल मे रोजगार सहायक के बडे भाई के पत्नि श्रीमति दीपमाला का नाम भी है जबकि ये आंगनवाडी कार्यकर्ता है आवेदन मे सबधित दस्तावेज संलग्न है पर वहाँ से भी आज तक कोई कार्यवाही नही हो रही है।
वही ग्रामीणों का कहना है की रोजगार सहायक के द्वारा गांव के कुछ लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है और लोगो का ये भी कहना है की विभाग के द्वारा मामले को दबाने की कोशिश किया जा रहा है पर जब तक रोजगार सहायक पर सख्त कार्यवाही नही होगी और रोजगार सहायक के द्वारा किये भ्रष्टाचार की सूक्ष्मता जांच कर उसकी सेवा समाप्त नही होती है तब शांत नहीं बैठेंगे।

No comments:
Post a Comment