रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत भुआ बिछिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ककैया मैं पदस्त पंचायत सचिव आनंद मनोहर पटेल पर उक्त महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है वही महिला का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव ने हमे घर से हमे कागजात जमा करने पंचायत बुलवाया था और जब पंचायत पहुँचे तो एक कमरे में अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर दिया और अपनी उटपटांग हरकत करने लगा जब हमने विरोध किया तो धमकी देते हुए कहा अगर किसी से बताओगे तो सोच लेना और जान से मार दूँगा जैसे तैसे हम बच के आये और फिर बम्हनी थाना मैं उक्त आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि वही महिला का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव आनंद मनोहर पटेल के द्वारा इंदिरा आवास की राशि एवं आईडी चेंज करने के बहाने रोजगार सहायक नवनीत झरिया के माध्यम से मुझे ग्राम पंचायत बुलाया गया और बुलाने पर एक अतिरिक्त पटवारी कक्ष पर मुझे ले जाकर सचिव आनंद मनोहर पटेल के द्वारा कमरे का दरवाजा बंद करके मेरे साथ पूर्णरूपेण मेरी इज्जत से खेलने की कोशिश की गई इससे पूर्व में भी दो तीन बार उसके द्वारा मुझे अपशब्द बोले गए लेकिन मैं डरती रही किसके द्वारा पूर्व में मुझे धमकी भी दी गई थी अगर किसी से बताइए या प्रचार किए तो मैं जान से मार दूंगा मेरी शासन प्रशासन से गुजारिश है मुझे उचित न्याय दिलाने की कृपा करें। वही दिन दहाड़े हुई महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का किया घेराव
इनका कहना है
पीड़िता की शिकायत में आरोपी सचिव आनंद मनोहर पटैल के ऊपर धारा 354 का मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
प्रकाश गड़रिया
थाना प्रभारी बम्हनी बंजर
No comments:
Post a Comment