रेवांचल टाइम्स - रेत का अबैध उत्तखन्न और और परिवहन तो देखा और सुना है पर अब रेत की अबैध वसूली का नया मामला सामने वाला है जो कि रेत का परिवहन करने वाली गाड़ियों से नाका लगा कर अवैध वसूली की जा रही और ताजुब की बात तो यह है कि इस नाके से अवैध वसूली की जानकारी न विभाग को और न ही जिला प्रशासन को है। तो अब सवाल यह उठता है कि माफियाओं की इतनी हिम्मत किसने दी।
सिवनी जिले के अंतर्गत केवलारी तहसील के ग्राम सोनखार के पास मध्य प्रदेश स्टेड माइनिंग कारपोरेशन के नाम से स्थाई जांच नाका लगातार कई महीनों से संचालित है जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही है ,कि छोटी गाड़ियों को रोक कर वसूली की जा रही है ,अब प्रश्न यह उठता है कि सिवनी जिले में कलेक्टर द्वारा किसी भी तरह से अरे ठेकेदारों को नाका लगाने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है फिर भी ग्राम सोकखार के पास लगातार कई महीनों से जांच नाका मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन के नाम से बोर्ड लगाकर खुलेआम संचालित किया जा रहा है जिस पर आज तक खनिज विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। वही जिला खनिज अधिकारी आशा लता बेद्ध से उक्त नाका के संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई नाका संचालित नहीं है ,वहां पर ऐसे ही रहने के लिए ठेकेदार द्वारा बना लिया गया है। जबकि सच यह है कि ठेकेदार द्वारा खुलेआम जांच नाका चलाया जा रहा है जिसको खनिज अधिकारी द्वारा मानने से इंकार की जा रही है वही खनिज अधिकारी का कहना है कि ऐसा कोई नाका नहीं चल रहा है।

No comments:
Post a Comment