BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राज्यीय तस्करों से 70 किलो गांजा के साथ साथ कार भी की जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 1, 2020

पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राज्यीय तस्करों से 70 किलो गांजा के साथ साथ कार भी की जप्त


रेवांचल टाइम्स - गांजा का अबैध परिवहन करते पुलिस ने दिनांक 30/9/2020 को मुखबिर द्वारा अंजनिया पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे को सूचना मिली कि बिछिया तरफ से एक सफेद रंग की महिंद्रा वेरिटो क्रमांक यूपी 96 सी 1857 कार गांजा लेकर आ रही है। सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय  मंडला को अवगत कराया गया  जिन्होंने  तत्काल कार्रवाई करने हेतु  चौकी प्रभारी को निर्देशित किया।अंजनिया पुलिस स्टाफ द्वारा नेशनल हाईवे 30 पर गोंडवाना मंदिर के पास नाकाबंदी की गई तथा सफेद रंग की महिंद्रा वेरिटो कार को पकड़ा गया जिसकी तलाशी  डिक्की से 70 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ आरोपी 1.बद्रीनाथ त्रिवेणी प्रसाद तिवारी उम्र 35 साल  निवासी ग्राम भंभेट जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश,2.जुगेश कुमार पिता अवधेश द्विवेदी उम्र 42 साल निवासी कर्वी जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश,3 महाराजदीन पिता जीलम चमार उम्र 40 साल निवासी इडोरा जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश,4 रोहित गुप्ता पिता मुन्ना लाल गुप्ता उम्र 27 साल निवासी कर्वी जिला को चित्रकूट उत्तर प्रदेश को 70किलो गांजा  परिवहन करते गिरफ्तार किया व चारों आरोपियों से महिंद्रा वेरिटो कार क्रमांक यूपी 96 C 1857 व 70 किलो गांजा  व नगदी ₹10000 जप्त कर आरोपियों को चौकी लेकर आए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। तथा आरोपियों को आज दिनांक 1/10 /2020 को रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया है।

 उक्त कार्रवाई में विशेष योगदान दुर्गा प्रसाद  नगपुरे, प्रधान आरक्षक उत्तम पटेल आरक्षक राजेश, अशोक मार्को,इसरार, रामप्रसाद का रहा।


रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment