रेवांचल टाइम्स - आज 1अक्टूबर 2020 से नेशनल पार्क कान्हा के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिये गए एव पर्यटकों के लिये प्रवेश चालू कर दिए गए है कोर जॉन के अंतर्गत किसली एव मुक्की पर्यटन जोन एव वफर जोन के अंतर्गत खटिया, खापा एव सिझोरा पर्यटन जोन में पर्यटको को प्रथम दिन प्रातः की सवारी में कान्हा खटिया के प्रवेश द्वार से 17 वाहन, 81 पर्यटक एव मुक्की प्रवेश से 21 वाहन 105 पर्यटकों ने प्रवेश किया वही कोविड 19 को देखते हुए भारत सरकार एव राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पर्यटकों को पर्यटन हेतु प्रवेश दिया। वही समस्त पर्यटकों व वाहन चालकों, गाइडों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना व सामाजिक दूरी बनाये रखने के आदेश दिए वही पार्क प्रबन्धन के द्वारा कान्हा के समस्त प्रवेश द्वारो पर सेनेटाइजर एव थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।

No comments:
Post a Comment