BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब पर BSNL कंपनी का डाका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 3, 2020

मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब पर BSNL कंपनी का डाका


महीने में सिर्फ 4-6 दिन ही मिलती है सेवा 

डिजिटल इंडिया के नक्शे से धुंधला होता हुआ वन ग्राम

रेवांचल टाइम्स - कालपी इस समय जहां देश को पूरा डिजिटल बनने में करोड़ो अरबो रुपये खर्च  किये जा रहे हैं वही मंडला जिले के कालपी ग्राम में मोबाइल सेवा ओर इंटरनेट सेवा धप्प पड़ी रहती है जिसका सीधा असर व्यापार ,सरकारी सेवा,शिक्षा स्तर, स्वस्थ,ओर युवाओं के भविष्य पर पड़ता है
         इस समस्या को लेकर हमने कुछ लोगो से बात की  उनका सीधा  कहना था ग्राम में कोई और मोबाइल नेटवर्क नही है सिर्फ बीएसएनएल (BSNL) नेटवर्क को छोड़ कर पर वह महीने 4-6 दिन ही रहता है जब हम रिचार्ज कर लेते हैं तो चला जाता है फिर एक-एक हप्ते नही आता और कोई सुध नही लेता है जिसकी वजह से हमारे सभी कार्य रुके हुए होते हैं ।


अधिकारियों से मिलता है जबाब

        यही ग्राम के लोंगो ने बताया कि जब कई दिनों तक नेटवर्क नही मिलता ओर कोई काम नही होता हमे ही अधिकसरियों नंबर पता कर फोन करना पड़ता उसके बाद भी कहते है लंबा फाल्ट है केबल कटी है और हमारे वर्कर्स भी नही है देखते उसके बाद फोन भी उठाना बंद कर देते हैं।

रेवांचल टाइम्स के लिए रवि झारिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment