''हमारा घर हमारा विद्यालय'' अभियान के तहत बच्चों की घरों से हो रही नियमित पढ़ाई
रेवांचल टाइम्स सिवनी:- कोरोना संक्रमण के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश शासन द्वारा ''हमारा घर हमारा विद्यालय'' योजना लागू कर बच्चों को उनके घरों में ही स्कूली जैसा माहौल मुहैया कराया जा रहा है ।
इस महत्वपूर्ण अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रमानुसार उनके घर में ही अध्यापन करवाने हेतु टेलीविजन, आकाशवाणी के साथ ही मोबाईल फोन का उपयोग किया जा रहा है।
इस अभियान के सफलतम क्रियांवयन के लिए संबंधित स्कूली शिक्षक द्वारा मॉनिटरिंग संबंधित स्कूल शिक्षकों द्वारा की जा रही है।
शिक्षक नियमित रूप से छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच रहे हैं तथा मोहल्ल स्कूल आयोजित कर छात्र-छात्राओं की विषय शंकाओं का समाधान कर रहे हैं।
शिक्षकों द्वारा परिजनों से भेंट कर बच्चों के पढ़ाई में सहयोग करने हेतु प्रोत्साहित प्रोत्साहित किया जा रहा है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment