BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया पुलिस वह राजस्व की टीम द्वारा अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर पर की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 3, 2020

अंजनिया पुलिस वह राजस्व की टीम द्वारा अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर पर की कार्यवाही




रेवांचल टाइम्स  अंजनियां |
विगत रात्रि भ्रमण के दौरान चौकी अंजनिया पुलिस स्टाफ द्वारा ट्रैक्टर क्रमांक MP 51 AA 2368 चालक भारत सरोते निवासी छिंदीटोला को अवैध रेत का परिवहन करते हुए बगली से पकड़ा तथा ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ चौकी लाकर खड़ा किया अग्रिम कार्रवाई हेतु माइनिंग को प्रथक से लेटर भेजा जावेगा। सुबह अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग पुलिस की टीम द्वारा ट्रैक्टर क्रमांक MP 51 AA 6029 चालक राकेश आयाम नि.कांसखेडा तथा ट्रैक्टर क्रमांक MP 51 AA 5382 चालक चन्दन यादव नि. मांद को खामटीपुर से अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया व सुरक्षार्थ ट्रैक्टरों को चौकी में खड़ा किया गया तथा कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा गया।

रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनिया की खबर

No comments:

Post a Comment