BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नुकसानी के त्वरित व वास्तविक आंकलन के लिए मैदानी अमला करें सघन सर्वे- कलेक्टर डॉ फटिंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 5, 2020

नुकसानी के त्वरित व वास्तविक आंकलन के लिए मैदानी अमला करें सघन सर्वे- कलेक्टर डॉ फटिंग



आपदा राहत कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियांवयन को लेकर कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी 5 सितम्बर 20/ कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, कृषि एवं पशु विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अतिवृष्टि से हुई नुकसानी के लिए किए जा रहे राहत कार्यों, खाद्यान पात्रता पर्ची के जनरेट एवं वितरण, पीएम स्वनिधि योजना, मनरेगा तहत संचालित योजनाओं के साथ ही कालाबाजारी- मिलावट करने वाले तथा माफिया के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति रही।

कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा तहसीलवार अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामों में किए जा रहे राहत कार्यों तथा नुकसानी के सर्वे कार्यों की समीक्षा कर नुकसानी के त्वरित व वास्तविक आंकलन के लिए मैदानी अमले द्वारा फील्ड का शतप्रतिशत सघन सर्वे किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को मैदानी अमले द्वारा किए गए सर्वे के आकास्मिक निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति का अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण प्रभावित हुए कोई भी परिवार सर्वे से न छूटें, बाढ़ व अतिवृष्टि से हुए मकान नुकसानी, फसल नुकसानी तथा पशुधन हानि का वास्तविक आंकलन कर 7 सितम्बर तक सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामों में मलेरिया, डेंगू तथा डायरिया जैसी बीमारियों की संभावनाओं को देखते हुए प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा इन बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को हैण्डपम्प एवं कुओं के पेयजल की शुद्धता के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया।

फसल नुकसानी हेतु फसल बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण कार्यों की जानकारी उपसंचालक कृषि से प्राप्त करते हुए कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा आगामी 15 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले धान उपार्जन अंतर्गत कृषकों के पंजीयन की तैयारियां तथा उपार्जन केन्द्रों के चयन कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को प्रस्तावित उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए खरीदी केन्द्र में परिवहन सुविधा, बड़े चबुतरे की व्यवस्था एवं स्कंध के रखरखाव तथा किसानों की सुविधा जैसी अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम तहत किए जा रहे आधार सीडिंग तथा पात्रता पर्ची के जनरेट तथा वितरण कार्यवाही की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को कार्य में तीव्रता लाने हेतु निर्देशित किया। इसी तरह प्रस्तावित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक स्ट्रीट वेण्डर का चयन कर उन्हें लाभांवित करने के निर्देशित किया।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment