BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 5, 2020

अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही

 थाना महाराजपुर पुलिस नें अवैध रेत परिवहन कर रहे 01 मिनी ट्रक तथा 02 ट्रेक्टरों को किया जप्त

रेवांचल टाइम्स :: मण्डला जिले में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये लगातार कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2020 को पुलिस अधीक्षक मण्डला के निर्देशन पर प्रोबेशनर डीएसपी मण्डला सुश्री कल्याणी वरकडें और थाना महाराजपुर की टीम द्वारा रात्री गश्त के दौरान अवैध रुप से रेत का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग कर कार्यवाही की गई । चेकिंग के दौरान थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मटरु ढाबे के पास एक टाटा 709 मिनी ट्रक क्र. एमपी 22 जी 4075 को रोककर चेक किया गया । पुलिस द्वारा उक्त मिनी ट्रक में रेत भरी होने से मिनी ट्रक चालक प्रेमलाल पिता झनकलाल यादव उम्र 27 वर्ष नि. खमदेही थाना किंदरई जिला सिवनी से ट्रक में भरी रेत के संबंध में वैध कागजात तथा रायल्टी के बारे में पूछा गया । मिनी ट्रक चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध मे कोई कागजात नही होना बताने पर पुलिस द्वारा उक्त मिनी ट्रक क्र. एमपी 22 जी 4075 को जप्त कर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है । इसी प्रकार पुलिस द्वारा रात्रि में ही चेकिंग के दौरान किंगफिशर माल के सामने ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 6357 तथा ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 7639 को रोककर चेक किया गया । पुलिस द्वारा दोनों ट्रेक्टरों मे भरी रेत के संबंध में ट्रेक्टर चालकों नंदकुमार बट्टी निवासी मालीमोहगांव थाना महाराजपुर एवं शिवम नंदा निवासी भपसा थाना महाराजपुर से पूछताछ करने पर अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने से दोनो ट्रेक्टरों को जप्त कर थाना महाराजपुर पर खड़ा किया गया है । थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा तीनों जप्त वाहनों और उनके मालिकों के खिलाफ अवैध रुप से रेत का परिवहन करने के मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सराहनीय भूमिकाः-  उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही परिवीक्षाधीन डीएसपी सुश्री कल्याणी वरकडें, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, उनि शिवशंकर रामटेक्कर एवं थाना महाराजपुर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

No comments:

Post a Comment