प्रेस विज्ञप्ति : सिवनी, 12 सितंबर
रेवांचल टाइम्स - जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा ने बरघाट पहुँचकर कार्यकर्ताओं के मुलाकात किये व "ऑक्सीजन जांच अभियान" को तेज गति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस अभियान के माध्यम से जिले में नए सदस्यों को जोड़ने के संबंध में भी बात हुई। जिले में संगठन मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी दौरान विश्वकर्मा ने बरघाट में जारी "ऑक्सीजन जांच अभियान" में भी हिस्सा लिया और बरघाट नगर के प्रमुख स्थानों, तहसील, परिसर आदि में आप के ऑक्सीमित्रों के साथ लोगों की ऑक्सीजन जांच की।
वही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष माजिद खान व अधिवक्ता मनीष बर्बे भी उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी नेताओं का किसानों के खेत, गाँव का दौरा अनवरत जारी
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, उन्नत कृषक 2018 के सिवनी से आप के विधायक प्रत्याशी रघुवीर सिंह सनोडिया का गांव-गांव किसानों के बीच प्रतिदिन दौरा जारी है। इसी क्रम में आज उन्होंने ग्रामीण में हथनापुर, कन्हरगॉव जाम हिनोतिया का दौरा किया। सनोडिया गाँव के प्रमुख किसानों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि लगभग सर्वे कार्य पूरा हो गया है, परंतु राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जो पंचनामा तैयार किया है उसकी जानकारी किसानों को भी नही है।
आम आदमी पार्टी ने विगत 5 सितम्बर को ही इस मुद्दे पर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की थी कि जांच पंचनामा सर्वे रिपोर्ट को पंचायत स्तर पर सार्वजनिक किया जाए व मक्का फसल के साथ अन्य फसलों का विनिश्चय किया जाये, जिसे मानते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 15 सितम्बर से पंजीयन कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
रघुवीर सिंह सनोडिया ने किसानों के संवाद में कहा कि यह सफलता अकेले आम आदमी पार्टी की नही बल्कि समूचे किसान संगठनों, किसानों की जागरूकता की पहली जीत हुई है।
मांगे पूरी ना होने पर बड़े आंदोलन को तैयार किसान
सनोडिया जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में किसानों की मांगें पूरी नही होने पर अन्नदाता किसानों के सम्मान की लड़ाई के लिए बड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को तैयार है और सिवनी जिले के अधिकांश किसानों का आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है।
निरन्तर जारी दौरे में आम आदमी पार्टी की सदस्यता के लिए आगे आ रहे युवा
पिछले सप्ताह दौरे के दौरान लगभग 60 लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है, जिन्हें पार्टी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सारी औपचारिकता पूरी कर जिम्मेदारी देगी और कंधे से कंधे मिलाकर जनहित की लड़ाई लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी का आक्सीजन जांच अभियान
वही मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी सिवनी जिले में ऑक्सीमित्र द्वारा लोगों के शरीर के ऑक्सीजन स्तर की जांच की जा रही है एवं आवश्यकता होने पर स्वास्थ्य परीक्षण की सलाह लोगों को दिया जा है। आने वाले दिनों में यह अभियान भी और तेज गति से बढ़ाया जायेगा। अभी तक ग्राम जाम कन्हरगॉव हथनापुर, हिनोतिया, सिवनी नगर, अरी बरघाट के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूरे परिवार के सदस्यों का ऑक्सीजन जांच कर रहे हैं। इन्हें पार्टी ने "ऑक्सीमित्र" कहा है।
शिवराज शासन में 'मुर्दे' खा रहे सरकारी राशन, ज़िंदा लोगों को नहीं मिल रहा अन्न का दाना


No comments:
Post a Comment