BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
19 नए मरीज मिलें, वही 8 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 117 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 12, 2020

19 नए मरीज मिलें, वही 8 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 117 एक्टिव केस


रेवांचल टाइम्स सिवनी:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें छपारा मुख्यालय की 30 वर्षीय महिला एवं 75 वर्षीय पुरुष, ग्राम बेरबन्द की 25 वर्षीय महिला, घुनई के 29 वर्षीय पुरुष, अंजनिया की 4 वर्षीय बालिका, डुंगरिया की 30 वर्षीय महिला, गोपालगंज के 45 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला तथा जनता नगर की 70 वर्षीय, 42 वर्षीय एवं 55 वर्षीय तथा 35 वर्षीय क्रमशः 4 महिलाएं तथा ग्राम खमरिया की 22 महिला पॉजिटिव पायी गयी हैं।
इसी तरह धनोरा विकासखंड के सुनवारा के 50 वर्षीय पुरुष एवं 8 वर्षीय बालक, लखनादौन वार्ड- 2 का 50 वर्षीय पुरुष बरघाट गोंडेगाव की 28 वर्षीय महिला एवं सिवनी नगरीय क्षेत्र की 67 वर्षीय पुरुष एवं दादू मोहल्ला का 17 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाये गए हैं।
वही विगत दिवस 8 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14352 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं।
जिसमें से 395 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं।
272 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 117 एक्टिव केस हैं।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
ज्योतिरादित्य सिंधिया पुलिस की गाड़ी में कर रहे चुनाव प्रचार, कांग्रेस को आपत्ति

No comments:

Post a Comment