BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
12 घंटे के अंदर जबलपुर से वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफतार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 12, 2020

12 घंटे के अंदर जबलपुर से वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफतार


रेवांचल टाइम्स:-  बंडोल में 10.9. 2020 की सुबह 6:00 बजे देवी प्रसाद राय निवासी राहीवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज किया कि मेरी बोलेरो एमपी 22 r 0501 को रात्रि करीब 3:00 बजे अज्ञात चोर चुरा ले गए जिसकी रिपोर्ट बंडोल थाना में 357 20 धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गयातथा तत्काल टीम गठित कर वाहन की पतासाजी शुरू की गई घटनास्थल के कैमरे के आधार पर टोल प्लाजा  लखनादौन  से गाड़ी सुबह 3:15 जबलपुर तरफ जाती दिखी जिसके साथ एक सफेद कार एमपी20cc 1285  के द्वारा गाड़ी की पायलेटिंग की जा रही थी आगे जाकर बोलेरो में शिवहरे पम्प में डीजल डाला गया 
 इसी जानकारी के आधार पर जबलपुर पहुंचकर टीम द्वारा शहर के कैमरे में तलाशी की गई लेकिन कार का सिटी में प्रवेश का कोई सुराग नहीं मिला
 जिसके बाद थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर  ने तत्परता दिखाते हुए
गाड़ी को कटनी के तरफ तलाशी के लिए निर्देशित किया
अचानक जैसे ही उक्त रूट में चले अचानक उक्त कार  रोड पर आगे जाती दिखी
जिसे टीम के एएसआई महेश दुबे आरक्षक अमर सिंह  प्रदीप चौधरी ने पीछा किया
तो आरोपियों को आभास होने पर गाड़ी करीब 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागने लगे टीम द्वारा करीब 40 किलोमीटर लगातार पीछा करने के बाद जान जोखिम में डालकर गाड़ी को ओवर टेक करके  चालक को दबोचा
तभी पीछे से एक ओर बोलेरो को एमपी28सी2821 का चालक चालू गाड़ी को छोड़ कर भागने लगा
जिसे भी पकड़ा गया जबलपुर में पूछताछ करने में पता चला कि उक्त बलेरो अलका टॉकीज के पास छिंदवाड़ा से चुराई गई थी पुलिस जांच की कार्रवाई के दौरान पाया गया कि पकड़े गए आरोपी ऋषभ जैन शिवम चौधरी ने अपने साथियों आकाश ठाकुर एवं भूपेंद्र के साथ मिलकर चोरी की
आरोपी के पास से करीब दो बोलेरो जिनकी कीमत 1000000 रुपए है।
कुछ आरोपी अभी भी फरार है।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment