रेवांचल टाइम्स - जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर बम्हनी थाना के अन्तर्गत ग्राम लिमरूआ मे खस्ता हाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करने का फैसला लिया तय कार्यक्रमानुसार सैकड़ो की संख्या में महिला पुरषों एवम बच्चों के द्वारा ग्राम में रैली निकाल कर स्थानीय विधायक देवसिंग सैयाम एवम केंद्रीय इस्पात मंत्री मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरना स्थल पहुँचे।आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम करने का प्रयाश किया गया लेकिन मौके में तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक लिया
मंडला तहसीलदार अपने दल वल के साथ मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समर्थन देने कांग्रेश प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार कार्यकर्ताओ के साथ धरना स्थल पर पहुँच कर ग्रामीणों को ससमर्थं दिया।जिससे प्रदर्शन कारी और जोष में आ गए माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने ओर जवान बुलवा लिए लेकिन मोके में मौजूद तहसीलदार के द्वारा ग्रामीणों को ससमझाइस दी गयी ग्रामीणों ने अधिकारियों को गाँव की गालियों में घुमाया ओर अधिकारियों को बस्तविक्ता से अवगत कराया। अधिकारियों के आस्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।संजय सिंह परिहार ने कहा कि आगामी 6 माह के अंदर सड़क निर्माण कार्य नही कराया जाता है तो वो खुद ग्रामीणों के साथ मिलकर रोड़ में लेटकर प्रदर्शन करेंगे और सड़क जाम करेंगे।



No comments:
Post a Comment