रेवांचल टाइम्स - जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने तथा शासन के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये मण्डला पुलिस द्वारा लगातार आमजनता को समझाईश देने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये आमजनता को लगातार जागरुक करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये गये हैं ।
मण्डला पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग, थाना कोतवाली पुलिस नें संक्रमण से बचाव के लिये दी समझाईस
इसी तारतम्य में दिनांक 29.09.2020 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक निलेश दोहरे के नेतृत्व में थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा मण्डला शहर में भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों, बैंकों, पोस्ट आफिस तथा एटीएम आदि स्थानों की आकस्मिक चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुख्यतः एटीएम मे सुरक्षा गार्ङ तैनाती, सीसीटीव्ही कमैरो की नियमित दुरुस्तीकरण से साथ ही एमटीएम व बैंक में आने वाली आमजनता से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करवाने तथा फेसमास्क लगाने के संबंध में सभी को जागरुक करने के निर्देश संबंधित प्रभारियों को दिये गये साथ ही भीड़ भाड और व्यस्तता वाले स्थानो पर भ्रमण कर आमजनता को कोरोना से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने तथा फेसमास्क लगाने के लिये समझाईस भी पुलिस द्वारा दी गई । थाना कोतवाली के स्टाफ द्वारा शहर में भ्रमण करते हुए दुकानदारों एवं आमजनता को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंगिस का पालन करने तथा फेस मास्क का उपयोग करने के संबंध में समझाईस देते हुए आमजनता से अपने तथा अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ एवं सुरक्षा को देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी जरुरी उपाय करने तथा संक्रमण को रोकने में प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों मे सहयोग करने की अपील भी की गई है ।

No comments:
Post a Comment