रेवांचल टाइम्स - जुन्नारदेव थाने के अधीन वाली डुंगरिया पुलिस चौकी के सम्बद्ध वाले गांव हिरदागढ़ में विद्युत विभाग के लाइनमेन रामकिशोर पिता केशव पाटिल निवासी छिंदी कामथ हिरदागढ़ जो 11केवी लाइन पर कार्य कर रहा था।।
पता चला कि उसी बीच विभाग ने कार्य के दौरान लाइन चालू कर दिया जिससे लाइन मेन की ऊपर पोल पर ही भारी भरकम करंट लगने से मौत हो गयी।।
घटना स्थल पर पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने मोर्चा संभाल लिया है जो संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलवाना चाहते है।।
चौकी प्रभारी डुंगरिया भी घटनास्थल पर पहुँचकर शव को पोल से नीचे उतारने की बात कर रहे है वही जनता जनार्दन वरिष्ठ अधिकारियों के आने के बाद शव पोल से नीचे उतराने पर अडिग है।।: जुन्नारदेव एई डीई शराब के नशे में मदहोश रहते है ऐसा ग्रामीणों का आरोप है।।
जो घटना के समय घटनास्थल से ही गुजरा है।।
दोनों अधिकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचारी की उपाधि पा चुके है।।
इनको ऊपरी कमाई से ज्यादा मतलब रहने लगा है टीसी कनेक्शन के नाम पर लीपापोती कर दोनो अधिकारी लंबी डकार मार रहे है ऐसी समीपवर्ती गांव बिलावर तरफ खुली चर्चा है।।
दोनो अधिकारियों को वरिष्ठतम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का भय खत्म हो गया।।

No comments:
Post a Comment