रेवांचल टाइम्स - शुक्रवार के दिन शाम 4 बजे से जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में शहपुरा में हुई लूट की वारदात को लेकर पत्रकारवार्ता का आयोजन
किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी लोकेश मार्को एवं शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया मौजूद रहे।आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार के दिन रजनीश पाठक पिता राजेन्द्र प्रसाद पाठक ,उम्र 30 वर्ष ,निवासी वार्ड क्रमांक - 1 भूतही टोला बुढार जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि पंद्रह दिवस पूर्व बलमा बहेलिया नामक युवक उसकी कपड़े की दुकान में आया था ,और रुद्राक्ष व हींग दी थी।इसके साथ ही यह प्रलोभन दिया कि वह रजनीश को भूत दाना और काला दाना देगा, जिससे भूत - प्रेत देखने मे आसानी होगी। और जब जिज्ञासावश रजनीश ने दोनों ही चीजें देखने को मांगी तो उसे फिलहाल उपलब्ध नही है कहकर शहपुरा में मरकाम बहेलिया के पास होना बताया गया।
बलमा बहेलिया की मौजूदगी में रखी थी नगदी -- इस दौरान इस बात से भी अवगत कराया गया कि 9- 9- 20 को रजनीश के साथ भाई राजन पाठक, दोस्त राकेश रजक, विक्की सिंह ठाकुर , खरीददारी करने जबलपुर के लिये तैयार हुये थे,और साथ ही बलमा बहेलिया को भी बुला लिया था ,जिसके सामने ही रजनीश ने 2 लाख 40 हजार रुपये रखे थे।और सभी लोग हुंडई क्रेटा एम पी 18 सी ए 1958 में बैठकर शहपुरा होते हुये जबलपुर के लिये निकल गये। और जैसे ही शाम 7 बजे ग्राम कछारी व डोभी के बीच टेक के पास पहुँचे तो बलमा ने चालाकी से गाड़ी रुकवाई और भूत दाना और कालादाना दिखाने की बात कह रजनीश को रोड से लगभग 150 मीटर अंदर ले गया, जहाँ पहले से ही चार अन्य लोग मौजूद थे।इस दौरान रजनीश के साथ दोस्त विक्की ठाकुर भी साथ था। और भाई राजन व दोस्त राकेश रजक वाहन में ही रहे।
ऐसे दिया लूट को अंजाम -- जब रजनीश और विक्की इनके कहने पर भूत दाना और काला दाना देखने को उत्सुक हुये ,तभी इनके सिर पर डंडे मारे गये जिससे यह दोनों ही गिर गये, और फिर सभी लोग दोनो के साथ मारपीट करने लगे और एप्पल कम्पनी का मोबाइल भी छीन लिया। और शोर मचाने पर जब राजन व राकेश जब इनको बचाने के लिये पहुँचे,तभी बलमा,मरकाम बहेलिया एवं साथी वाहन में रखी नगदी लेकर भाग खड़े थे।
24 घंटे के भीतर हुआ लूट का पर्दाफाश -- सूचना प्राप्त होते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल फौरन ही घटना स्थल पहुँचे थे। व अपने निर्देशन में अतिरिक्त बल थानों से बुलाकर घेराबंदी कराई गई ,और आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर तलाश करते हुये आरोपी मरकाम बहेलिया पिता कालिदास बहेलिया उम्र 35 वर्ष निवासी पड़रियाकला से पूछताछ करते हुये लूट की राशि 1 लाख 74 हजार 900 सौ रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी कों गिरफ्तार कर माल बरामद करने वाले अनुविभागीय अधिकारी लोकेश मार्को ,थानां प्रभारी अखिलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक दामोदर राव , चंद्रशेखर चौबे , संतोष यादव , जुबेर अली , आरक्षक जगपाल बघेल, रामरतन मार्को,अंकित ,श्याम तिवारी ,संदीप पटेल, अरविंद प्रताप सिंह को उचित इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।


No comments:
Post a Comment