BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेस्क्यू दल ने 35 किलो वजनी लगभग 10 फिट का इंडियन रॉक पायथन को पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 12, 2020

रेस्क्यू दल ने 35 किलो वजनी लगभग 10 फिट का इंडियन रॉक पायथन को पकड़ा


रेवांचल टाइम्स - वन विभाग ने11 सितम्बर जिला मुख्यालय स्थित जनपद पचायत के सामने कंपनी गार्डन की बाउंड्री वाल के पास लगे वृक्षों पर शुक्रवार की रात लगभग 9/15 बजे 10 फिट का अजगर (इंडियन रॉक पायथन) आम लोगों को दिखाई दिया जिसे वन विभाग के रेस्क्यू दल ने रात्रि लगभग 9:15 बजे पकड़ लिया।
           प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं रेस्क्यू दल के प्रभारी हरवेंद्र सिंह बघेल ने रेवांचल टाइम्स समाचार को बताया कि शुक्रवार रात्रि जनपद पंचायत के सामने  कंपनी गार्डन की बाउंड्री वाल के पास लगे वृक्षों पर 8 फिट का अजगर लोगों ने देखा और तुरन्त ही वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग के रेस्क्यू दल के सदस्य मुकेश तिवारी और अन्य सदस्यों ने रात्रि लगभग 9:15 बजे उसे पकड़ा।
रेस्क्यू दल के सदस्य मुकेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गये इंडियन रॉक पायथन (अजगर ) का वजन लगभग 35 किलोग्राम है और यह लगभग 10 फिट लंबा है। जिसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू दल से सदस्य मुकेश तिवारी, विवेक मिश्रा, सुगन लाल इनवाती, भूरा यादव द्वारा पकड़ लिया गया है।
जिसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ा जाएगा।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
समधन को दिल दे बैठा शख्स, तोड़ा 40 साल पुराना रिश्ता, पत्नी को दिया तीन तलाक

No comments:

Post a Comment