रेवांचल टाइम्स - नैनपुर विगत दिनों जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सर्रा पिपरिया जनपद पंचायत नैनपुर को आदिवासी पंचायत , आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए यहाँ के सरपंच खुमान सिंह सिगराम की अध्यक्षता मैं यहाँ के प्रभारी वाय आर झारिया काय॔ पालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सम्भाग क्रमांक 02 मण्ड़ला के मार्गदर्शन मैं जन समुदाय की सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए आदर्श आदिवासी विकास कार्य योजना एवं हितग्राही मूलक योजनाओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया ।
आयोजित बैठक मैं की गई काय॔ वाही को लेकर यहाँ के पंचायत सचिव विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत सर्रा पिपरिया मैं कुल संख्या 1685 निवासरत है जिसमें बी पी एल के 129 परिवार है , कुल परिवारों की संख्या 404 है । जिसमें अनुसूचित जनजाति के 389 एवं अदर परिवारों मैं 15 है यहाँ पर पेंशन धारि 144 हितग्राही है। यहाँ पर आज तक प्रधानमंत्री आवास गृह 20 लोगों के बन चुके हैं । यहाँ पर भूमि धारक 308 परिवार है जिसमें लघु , सीमान्त कृषक है। भूमि हीन परिवारों कि कुल संख्या 129 है ।
विगत दिनों यहाँ पर जन समुदाय की सहभागिता से ग्राम के पात्र हितग्राहियों से इनकी आवश्यकता के अनुसार आवेदन लिये गये है। ग्राम की मूल भूत आवश्यकता को देखते हुए यहाँ पर खेल मैदान समतली करण, ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य जैसे और भी महात्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए चिन्हाकित किया गया ।
यहाँ के प्रभारी काय॔ पालन यंत्री वाय आर झारिया मण्ड़ला आदर्श आदिवासी ग्राम पंचायत सर्रा पिपरिया मैं गत दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनो की मौजूदगी मैं एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पटवारी, उपयंत्री, पंचायत सचिव, सरपंच एवं ग्राम के बयो वृद्ध प्रबुद्ध नागरिकों, हितग्राहियों के द्वारा पंचायत क्षैत्र मैं निवासरत ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है । यहाँ पर आये ग्रामीणों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास, गौ पालन सेड निर्माण कार्य, मेड बंधान काय॔ जैसे और भी ऐसी अन्य आवश्यकताओ सामने रखा है निश्चित ही आदर्श आदिवासी काय॔ योजना मैं ग्रमीण हितग्राहियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। पूर्व मैं सभी विभागों के स्थानीय अमला के द्वारा यहाँ पर प्रत्येक परिवारों का सूक्ष्म सर्वेक्षण काय॔ किया गया है। जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन मैं यहाँ पर सभी मूल भूत आवश्यकता को रेखांकित कर पात्र एवं जरूरत मन्द परिवारों को शासन की मुख्य धारा से जोड़ने का भरसक प्रयास किया जायेगा ।
यहाँ के स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच खुमानसिह सिगराम ने मीडिया को बताया है कि सर्रा पिपरिया ग्राम पंचायत को शासन के द्वारा आदर्श आदिवासी पंचायत के रूप मैं चयन किया गया है जो मेरे लिये गर्व की बात है निश्चित ही यहाँ का सर्वांगीण विकास होगा। इस पंचायत के कोई भी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से वंचित नहीं रखा जायेगा । जिला प्रशासन के जिम्मेदार शासकीय तंत्र का इस पंचायत मैं आना जाना लगा रहता है जिसे यहाँ पर सभी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। ग्रामीण जनो की ऐसी सभी मूल भूत जनसमस्याओ का निदान होगा और हमारी ग्राम पंचायत जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र मैं एक माड़ल के रूप मैं पहिचानी जायेगी ।
यहाँ पर बैठक मैं उपस्थित ग्रामीणों ने बताया है कि पूर्व मैं हम रोजगार की तलाश मैं बड़े शहरों, नगरों की और पलायन करने के लिए विवश होते थे । जब से शासन के द्वारा गाँव गाँव मनरेगा से रोजगार मुहैया उपलब्ध करवाया तभी से घर बैठें पर्याप्त रूपये पैसे कमा लेते हैं। अब ग्रामीणों की उम्मीद जागी है कि आदिवासी आदर्श ग्राम पंचायत बनने के बाद यहाँ पर चारों तरफ विकासोन्मुखी योजनाओं को लेकर विकास का पहिया घूमेगा ।

No comments:
Post a Comment