BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 15, 2020

कलेक्टर ने निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न



रेवांचल टाइम्स - कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पी.आई.यू. (पी.डब्ल्यू.डी.), लोक निर्माण, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई-एक व दो, सड़क विकास निगम, जल संसाधन, पेंच व्यपवर्तन परियोजना व पेंच केनाल,  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, म.प्र.हाउसिंग बोर्ड, म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री सुमन ने निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्य विभागों को निर्देश दिये कि बाढ़ से प्रभावित पुल-पुलिया व सड़कों का जीर्णोध्दार और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें जिससे आम जनों का आवागमन सुविधाजनक हो सके। जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा से भविष्य में हानि की संभावना हो सकती है, उसकी कार्ययोजना बनाकर डिजास्टर मैनेजमेंट की कार्ययोजना में शामिल करायें जिससे समय पर इस कार्ययोजना पर कार्य कर हानि को रोका जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि बाढ़ आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में विभागों द्वारा जन हित के जो कार्य किये गये हैं, उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करें और विभागीय योजनाओं व गतिविधियों की वस्तुस्थिति से सभी को अवगत करायें। उन्होंने म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री से कहा कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के लिये विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग, पेंच व्यपवर्तन परियोजना व पेंच केनाल के कार्यपालन यंत्रियों को निर्देश दिये कि जिले के सभी जलाशयों की नहरों में सुधार, मरम्मत और संधारण कार्य की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें और इस कार्ययोजना का क्रियान्वयन भी करें जिससे कृषकों को सिंचाई के लिये पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध होता रहे। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि बाढ़ से प्रभावित सभी ग्रामों में शुध्द पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा हैंड पंपों और कुंओं में क्लोराईजेशन का कार्य करायें जिससे आम जन को शुध्द पेयजल मिल सके। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि अतिवर्षा के दौरान जो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुये है, उनमें सुधार कार्य करायें। बैठक में संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों ने विभागीय प्रगति की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment