BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झुलपुर मैं लोगो को कराया गृह प्रवेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 15, 2020

नैनपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झुलपुर मैं लोगो को कराया गृह प्रवेश


     
 रेवांचल टाइम्स - जिले के नैनपुर विकास खंड के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण काल की अवधि मैं पूर्ण कराये गये आवासो मैं प्रधानमंत्री द्रारा आयोजित गृह प्रवेश काय॔ क्रम के तहत जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत झुलपुर, ग्राम पंचायत रामदेवरी के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया। कार्य क्रम  निर्धारित समयानुसार मुख्य अतिथि क्षैत्रीय विधायक देवसिह सैयाम , जनपद पंचायत नैनपुर के अध्यक्ष चैन सिंह उईके एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सारगर्भित उपस्थिति मैं सम्पन्न हुआ जहाँ पर नैनपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधानमंत्री  आवास के ब्लॉक समन्वयक श्री साहू जी एवं अन्य  कर्मचारियों शासकीय  अमला की मौजूदगी देखी गई ।
    कार्य क्रम का प्रारंभ ड़िजिटल प्रसारण के साथ सुबह 10,30 से प्ररम्भ किया गया जहाँ पर काय॔ क्रम के प्रारंभ मैं मुख्य अतिथि के द्रारा विधिवत पूजन अर्चना कर यहाँ पर ग्रामीण हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया ।
     इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा सीधे ग्रामीण हितग्राहियों से वीडियो कान्फेसिग के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला मुख्यालय के द्वारा निर्धारित समयानुसार सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंचों को आदेश दिया गया था कि अपने स्तर से ग्राम पंचायतों मैं बने नवीन प्रधानमंत्री  आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया जाये।
          यहाँ पर पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी श्री विजय कुमार श्रीवास्तव  नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र के अंतर्गत आने वाली 74 ग्राम पंचायतों के 532 प्रधानमंत्री  आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया गया है। सभी तकनीकी  अमला को निर्देशित किया गया था कि निर्धारित समय शीमा के अन्दर ग्रामीण अंचलों मैं बने प्रधानमंत्री  आवास के हितग्राहियों को स्थानीय ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की सारगर्भित उपस्थिति मैं गृह प्रवेश करवाया जाये। जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशानुसार नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र की ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है । अभी शेष प्रधानमंत्री  आवास निर्माणाधीन है जिसे समय शीमा के अन्दर पूर्ण करवा कर ग्रामीणों का  पक्के मकानों का दिव्य स्वप्न को पूर्ण किया जायेगा ।
          मुख्य काय॔ पालन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र मैं बहुत सारी हितग्राही मूलक संचालित है जिनका क्रियान्वयन समुचित ढंग से किया जा रहा है ।  यदि इसमें क्षैत्रीय जनप्रतिनिधियों  एवं आम जन समुदाय सहयोग दे तो निश्चिंत  ही शासन की बहुआयामी योजनाएँ जन जन तक पहुँच सकती है ।
   क्षैत्रीय विधायक देवसिह सैयाम  ने मीडिया को बताया कि कोविड़- 19 काल मैं जनपद पंचायत नैनपुर क्षैत्र मैं 532 प्रधानमंत्री आवास तैयार किये गये है। जिनमें आज गृह प्रवेश काय॔ क्रम करवाया गया है। प्रधानमंत्री का सपना था कि हर गरीब परिवारों के पास पक्का मकान हो जिसका असर देश मैं दिखाई दे रहा है। हमारी सरकार की ऐसी कई हितग्राही मूलक संचालित है जिसका सीधा लाभ आज ग्रामीण जनसमुदाय को मिल रहा है ।

No comments:

Post a Comment