BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छतीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने की मानवता मिसाल पेश की - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 15, 2020

छतीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने की मानवता मिसाल पेश की




रेवांचल टाइम्स - जिला चिकित्सालय में आक्सीजन गैस की सप्लाई कराईकोविड महामारी की वजह से संक्रमित गंभीर मरीजों को आक्सीजन गैस लगाकार जान बचाई जाती है। छिंदवाड़ा में नागपुर से लिक्विड ऑक्सीजन गैस का प्रदाय होता रहा है। गैस की कमी के कारण सप्लाई बाधित हो जाने से जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की समस्या उत्पन्न होने से पहले ही कलेक्टर छिन्दवाडा ने माननीय राज्यपाल से अनुरोध किया कि भिलाई गैस प्लान्ट से गैस की सप्लाई कराने का कष्ट करें। जानकारी मिलने पर माननीय अनुसूईया उइके जी राज्यपाल छत्तीसगढ ने परसों रात्रि में ही कलेक्टर दुर्ग एवं छग शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर लिक्विड आक्सीजन गैस प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर दुर्ग एवं छिन्दवाडा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भिलाई छत्तीसगढ़ से छिन्दवाडा जिले में लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई। साथ भविष्य में भी किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या के उत्पन्न होने से पहले ही निराकरण कर लिया गया है। जिले की जनता को मुसीबत से उबारने के लिये छिंदवाड़ा के सामाजिक संगठनों रोटरेक्ट क्लब,ओम साई मल्टीपर्पस वेलफेयर सोसाइटी,कोरोना हेल्प लाईन,के के एफ संस्था ने  माननीय राज्यपाल तथा जिला कलेक्टर छिन्दवाडा श्री सौरभ कुमार सुमन तथा जिला कलेक्टर दुर्ग श्री सर्वेश्वर का आभार माना है। साथ ही कलेक्टर छिन्दवाडा ने माननीय राज्यपाल महोदया का भी फोन पर आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment